Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

थाना ग्वारीघाट पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम ललपुर एवं मांडवा बस्ती में अवैध भंडारित रेत के स्टाक में दबिश देते हुये 150 घन मीटर अवैध रेत के स्टाक को किया गया जप्त By manu Mishra shramveerbharat news 🗞️

 थाना ग्वारीघाट पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम ललपुर एवं मांडवा बस्ती में अवैध भंडारित रेत के स्टाक में दबिश देते हुये 150 घन मीटर अवैध रेत के स्टाक  को किया गया जप्त

By manu Mishra shramveerbharat news 🗞️

थाना ग्वारीघाट पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम ललपुर एवं मांडवा बस्ती में अवैध भंडारित रेत के स्टाक में दबिश देते हुये 150 घन मीटर अवैध रेत के स्टाक  को किया गया जप्त By manu Mishra shramveerbharat news 🗞️

थाना ग्वारीघाट पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम ललपुर एवं मांडवा बस्ती में अवैध भंडारित रेत के स्टाक में दबिश देते हुये 150 घन मीटर अवैध रेत के स्टाक  को किया गया जप्त By manu Mishra shramveerbharat news 🗞️



           *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को  अवैध उत्खनन एवं परिवहन के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध नियमानुसार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।  

            आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी/केण्ट  सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में रेत अवैध कारोबार में लिप्त कारोबारियों के विरुद्ध थाना ग्वारीघाट पुलिस एवं खनिज विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई ।

See also  न्यु लाईफ मल्टीस्पेस्लिेटी अस्पताल अग्नि हादसे में दर्ज गैर इरादतन हत्या के प्रकरण में फरार 10 हजार रूपये का उद्घोषित ईनामी आरोपी डॉ. संजय पटेल डुमना एयर पोर्ट से पुलिस गिरफ्त में


 थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्रीमती भूमेश्वरी चौहान के नेतृत्व में थाना ग्वारीघाट क्षेत्रांतर्गत दिनॉंक 16.08.2022 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ललपुर तरफ से एक 407 लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 16 जीए 1191 का चालक ललपुर नर्मदा नदी से चोरी छिपे अवैध रूप से रेत बालू भरकर ग्वारीघाट तरफ आ रहा है, सूचना पर रेतनाका ललपुर रोड पर दबिश दी गई जहंा 407 लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 16 जीए 1191 आता दिखा जिसे रोककर चालक से नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम राजेश कोल उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम ललपुर नई बस्ती बताया तथा वाहन में लोड रेत के सम्बंध मे पूछताछ करने पर  रॉयल्टी नहीं होना बताते हुये उक्त वाहन मालिक सुनील यादव उर्फ सुन्नू निवासी ललपुर के कहने पर चोरी छिपे रेत  लोड कर गोरखपुर ले जाना बताया आरोपी वाहन चालक से 407 लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 16 जीए 1191  में लोड चोरी की रेत वाहन सहित जप्त करते हुये वाहन चालक एवं वाहन मालिक के विरूद्ध अपराध क्रमंाक 321/2022  धारा 379, 414, 34 भादवि  एएवं मप्र. खनिज अधिनियम  2006 की धराा 18(2) का अपराध पंजीबद्ध कर   विवेचना में लिया गया।

See also  थाना गोहलपुर अंतर्गत हुई लूट का खुलासा, मारपीट कर रूपये छीनने वाले 15 - 16 वर्षीय किशोर सहित तीनों गिरफ्तार By manu Mishra 5july,2022

                   वाहन स्वामी सुनील उर्फ सुन्नू यादव फरार है, पूर्व में भी उक्त वाहन और वाहन स्वामी के विरुद्व अवैध रेत परिवहन करते पाये जाने पर कार्यवाही की गई है, फरार वाहन स्वामी की तलाश और कार्यवाही को जारी रखते हुये दिनॉंक 17.08.2022 को खनिज विभाग जबलपुर एवं और थाना ग्वारीघाट पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये ग्राम ललपुर एवं मांडवा बस्ती में अवैध भंडारित रेत के स्टाक के विरुद्व कार्यवाही करते हुये, ललपुर निवासी- रघु यादव, सुनील उर्फ सुन्नू यादव, अर्पित यादव एवं रामपुर छापर निवासी – गंगा सोनकर के विरुद्व खनिज अधि. के तहत कार्यवाही करते हुये 150 घन मीटर अवैध रेत का स्टाक जप्त किया गया है।

See also  बेटियों को डूबो-डूबो कर मार डाला:गया में आरोपी मां ने रची दुष्कर्म की झूठी कहानी, खुद करने जा रही थी आत्महत्या By manu Mishra shramveer Bharat news 14, 8 ,2022


 *उल्लेखनीय भूमिका* – उक्त कार्यवाही में खनिज विभाग के श्री देवेन्द्र पटले खनिज अधिकरी, श्री अभिषेक पटले व अन्य तथा थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्रीमती भूमेश्वरी चौहान, उप निरीक्षक  रितु उपाध्याय, उप निरीक्षक देवी सिंह तोमर, व   थाना ग्वारीघाट के अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights