Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

हत्या या हादसा जांच मे जुटी पुलिस:नेशनल हाईवे मे मिली युवक की लाश, रात से गायब था युवक

नागपुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की लाश के पास उसकी मोटरसाइकिल भी मिली हैं। मौके पर जमा भीड़ ने सिहोरा थाना पुलिस को सूचना दी जिसके बाद एसडीओपी और थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे । पुलिस ने युवक का शव पुलिया से बाहर निकलवाया। मृतक के जबड़े, सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। मृतक की पहचान ग्राम बरगी निवासी अमित तिवारी (34 ) के रूप में हुई। परिजनों का आरोप है कि यह एक्सीडेंट नहीं है बल्कि साजिश के तहत अमित की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  एसएएफ के जवान ने मासूम को पीटा फिर उठा-उठाकर पटका!:रांझी क्षेत्रातंर्गत मस्ताना चौक का मामला, मारपीट के बाद एक्टिवा में बैठाकर ले गया थाने By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 13, agust 2022

जानकारी के मुताबिक अमित की लाश दोपहर को भैंस चराने वाले एक व्यक्ति पुलिया के नीचे पानी में उतराती देखी। लाश मिलने की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक अमित रात को खाना खाने के बाद बजरंगबाड़ा स्थित रेस्टोरेंट जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन रात 10 बजे तक वह रेस्टोरेंट्स नहीं पहुंचा। इस बीच अमित के बड़े भाई ने रेस्टोरेंट में बैठे सबसे छोटे भाई अरविंद को फोन लगाकर पूछा कि अमित रेस्टोरेंट्स आया कि नहीं अरविंद ने जवाब दिया कि अमित भैया रेस्टोरेंट्स नहीं आए हैं।

मृतक के भाई आनंद तिवारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे के लगभग अमित को फोन लगाया। अमित ने बताया कि वह रेस्टोरेंट्स पहुंचने वाला है। कुछ देर बाद अमित मोटरसाइकिल से रेस्टोरेंट पहुंचा, जहां उसका सबसे छोटा भाई अरविंद पहले से मौजूद था। रेस्टोरेंट्स पहुंचते ही अमित के मोबाइल की घंटी बजी और सामने वाले व्यक्ति ने अमित से कहा कि आपसे मिलना है। इतना सुनते ही अमित ने गाड़ी लौटा कर संबंधित व्यक्ति से मिलने चला गया। रात में आनंद ने अमित को कई बार फोन लगाया। अमित का फोन कवरेज एरिया से बाहर और स्विच ऑफ बता रहा था।

See also  अधिवक्ता स्व. अनुराग साहू के मर्ग एवं मान्नीय उच्च न्यायालय केा प्रेषित शिकायत की जांच पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज, 2 अधिवक्ता एवं 1 मुंशी गिरफ्तार

Must read 👉देश में पहली बार हिन्दी में MBBS:MP में 3 किताबें तैयार; शाह कल करेंगे विमोचन

मृतक के भाई आनंद का आरोप है कि पूरे मामले को साजिश के तहत दुर्घटना बताया जा रहा हैं। साजिश के तहत हत्या की वारदात अंजाम दी गई और इससे दुर्घटना दिखाया जा रहा है। सिहोरा थाना पुलिस अब सीडीआर के माध्यम से आखरी बार अमित के साथ किस से बात हुई इसकी जांच मे जुट गई हैं।

Must read 👉पुलिस का यात्री सुरक्षा अभियान:वाहनों की जांच में बिना परमिट की बस जब्त, स्कूल बसों के निर्धारित मानकों की भी हुई जांच

See also  कलेक्टर ने प्रिंसिपल को हटाया, 5 टीचरों की वेतनवृद्धि रोकी:जबलपुर में गणित का सवाल हल नहीं कर पाए छात्र

Must read 👉पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित होगा केंद्र, लोक सेवा में अधिसूचित 47 विभागों की 600 सेवाओं का मिलेगा लाभ

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights