Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

शॉप संचालक ने पति-पत्नी के साथ की मारपीट:दम्पति के साथ मारपीट का विडियो वायरल, पुलिस को नही हैं जानकारी

जबलपुर में राँझी थाना के मस्ताना चौक में स्थित इलेक्ट्रॉनिक शॉप संचालक ने एक महिला और उसके पति के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि तकरीबन 1 सप्ताह पहले दर्श इलेक्ट्रॉनिक के मालिक किन्द्रि कोहली और सोनू कोहली का विवाद युवक और उसकी पत्नी से हो गया था जिसको लेकर उनके साथ मारपीट की गई।

जानकारी के मुताबिक युवक ने कुछ सामान सोनू कोहली की दुकान से खरीदा था उसको लेकर ही युवक और उसकी पत्नी के साथ शॉप संचालक सोनू कोहली और उसके पिता किन्द्रि कोहली का विवाद हो गया। बीच सड़क में हो रही तू -तू , मैं -मैं के बाद सोनू कोहली ने युवक पर हमला कर दिया। पति को जब पत्नी ने बचाने की कोशिश की तो महिला के साथ भी शॉप संचालक ने धक्का-मुक्की कर दी।

See also  क्राईम ब्रांच एवं माढोताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, जुए के फड़ पर छापा7 जुआड़ी गिरफ्तार, 2 लाख 20 हजार 610 रूपये एवं 7 मोबाईल तथा 1 क्रेटा कार एवं 1 मोटर सायकिल तथा 2 एक्टीवा जप्त

वीडियो वायरल होने के बाद अब स्थानीय लोग माँग कर रहें हैं कि मामूली बात को लेकर महिला के साथ इस तरह से मारपीट करना सही नही हैं। वायरल वीडियो की जानकारी अभी राँझी थाना पुलिस को नही हैं। asp प्रदीप शेन्दे का कहना हैं कि वायरल विडियो की जानकारी मिली हैं जिसकी जाँच करवाई जा रही हैं।

👉मारूति स्विफ्ट कार में अवैध रूप से परिवहन कर ले जायी जा रही 1000 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त मारूती स्विफ्ट कार जप्त, अवैध शराब की तस्करी में लिप्त फरार आरोपी वाहन चालक की तलाश

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights