Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

*थाना गढा पुलिस की कार्यवाही , शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चुराये हुये 3 दुपहिया वाहन कीमती 1 लाख 50 हजार रूपये के जप्त

*थाना गढा पुलिस की कार्यवाही , शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चुराये हुये 3 दुपहिया वाहन कीमती 1 लाख 50 हजार रूपये के जप्त




थाना गढा पुलिस की कार्यवाही , शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चुराये हुये 3 दुपहिया वाहन कीमती 1 लाख 50 हजार रूपये के जप्त

*थाना गढा पुलिस की कार्यवाही , शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चुराये हुये 3 दुपहिया वाहन कीमती 1 लाख 50 हजार रूपये के जप्त

अपराध जिनमें गिरफ्तारी की गयी- थाना गढ़ा अप. क्र. 666/22 धारा 379 भादवि
थाना लार्डगंज के अप. क्र.278/2022 धारा 379 भादवि
थाना ग्वारीघाट के अप. क्र. 95/2021 धारा 379 भादवि

*नाम पता गिरफ्तार आरोपीः-* अजीत बेन पिता स्व. होरीलाल बेन उम्र 28 वर्ष निवासी सिद्धनगर गढ़ा

*जप्ती* – चुराई हुई 2 मोटर सायकिल एवं 1 एक्टीवा जप्त।

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को द्वारा लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री तुषार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढा श्री राकेश तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
दिनांक 29.09.22 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक वाहन चोरी करता है जो सूपाताल तालाब के किनारे पीले रंग की टीशर्ट , काला पेंट पहने हुये वाहन चोरी कि फिराक मे खड़ा है , सूचना सूपाताल तालाब के दबिश दी गयी, सूपाताल तालाब किनारे मुखबिर के बताये हुलिये का युवक खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम अजीत बेन उम्र 28 वर्ष निवासी सिद्धनगर , गढ़ा बताया जिसे थाने लाकर पूर्व में चोरी गये वाहनो के सम्बंध मे पूछताछ करने पर 09 दिन पहले गढा अंतर्गत हितकारिणी स्कूल के सामने से 01 मोटर सायकिल स्पेलेन्डर एवं 04 माह पहले थाना लार्डगंज अंतर्गत निवाड़गंज सब्जी मण्डी से 01 मोटर सायकिल होण्डा शाईन , तथा करीब डेढ वर्ष पहले थाना ग्वारीघाट अंतर्गत अवधपुरी कालोनी रेल्वे पुल के पास से एक एक्टिवा मोपेड चोरी कर स्वीकार करते हुये चुराये हुये वाहन अपने घर के पीछे एक टपरिया मे रख कर काली पन्नी से ढककर रखना बताया।
आरोपी की निशादेही पर घर के पीछे टपरिया में छिपाकर रखी 1 स्प्लेण्डर एवं 1 हॉण्डा शाईन मोटर सायकिल तथा 01 एक्टिवा कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये की जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 41(1-4) जाफौ /379 भादवि के तहत कार्यवाही की गयी।

See also  थाना कुण्डम अंतर्गत दुकान में घुसकर मारपीट एवं तोड़फोड करने वाले लगभग 4 माह से फरार 2 आरोपी माढेाताल में जुआ खेलते हुये पकडे गये

*तरीका अपराध -* वाहनों का हेण्डल लाँक तोड़कर ।

*उल्लेखनीय भूमिका -* वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुराये हुये वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी थाना गढा श्री राकेश तिवारी , उप निरीक्षक मदन सिंह मरावी , कार्यवाहक प्रधान आरक्षक अशोक यादव ,आरक्षक सचिन मेहरा ,अश्वनी द्विवेदी , अजय भारद्वाज , आशीष राजपूत , शैलेन्द्र पाटकर , नीरज सेन , संतोष की सराहनीय भूमिका रही।

Must read 👉थाना बरेला अंतर्गत हुई अंधी हत्या का खुलासा, पत्नि के साथ अवेैध सम्बंध के चलते की थी हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Must read 👉गुमे हुए 170 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख रूपये है को तलाश कर जबलपुर पुलिस द्वारा मोबाईल धारको को किये गए वापस

See also  थाना बरगी अंतर्गत ग्राम तिखारी, खिरहनी व मोहास तथा खमरिया अंतर्गत वैस्टलैण्ड के जंगल में शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश, 2 आरोपी गिरफ्तार, फरार बाबू सोनकर की तलाश, 52 लीटर कच्ची शराब जप्त*
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights