थाना कुण्डम अंतर्गत दुकान में घुसकर मारपीट एवं तोड़फोड करने वाले लगभग 4 माह से फरार 2 आरोपी माढेाताल में जुआ खेलते हुये पकडे गये

थाना प्रभारी माढेाताल श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा ने बताया कि थाना कुण्डम मे 5-7-22 को विनीत कुमार साहू उम्र 36 वर्ष निवासी नर्मदा कालोनी मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी कुण्डम में हार्डवेयर की दुकान है, दोपहर लगभग 12-10 बजे वह अपनी दुकान पर था तभी शिवा ठाकुर के साथ में 6 लड़के आये और बिना कारण उसे गाली गलोज करने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो शिवा ठाकुर एवं शिवा के साथ आये लड़कों ने तलवार चाकू से हमला करने लगे तथा दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुये वंहा से भाग गये, मारपीट से उसे दोनेां हाथ की उंगलियों में चोट आयी है। रिपोर्ट पर धारा 452, 294, 324, 506, 148, 427,326,120बी, भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी थी । माढेाताल थाना अंतर्गत निवासी अभिषेक दुबे एवं नितिन पटेल उक्त प्रकरण में घटना दिनॉक से फरार चल रहे थे।
दिनॉक 29-10-2022 को थाना माढेाताल अंतर्गत प्रोफेसर कालोनी में दीक्षित मेडिकल स्टोर मैदान में जुआ खेलते हुये अभिषेक दुबे उम्र 21 वर्ष निवासी शंकर नगर कृष्णा सिटी एवं नितिन पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी प्रोफेसर कालोनी को पकडा गया था, बाद जुआ एक्ट की कार्यवाही के दोनों आरोपियों को थाना कुण्डम पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
*उल्लेखनीय भूमिका-* फरार आरोपियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक नीलेश पोर्ते , सहायक उप निरीक्षक दया शंकर, प्रधान आरक्षक प्रेम नारायण , अजय, आरक्षक महेन्द्र, दिनेश, सुदीप की सराहनीय भूमिका रही।





Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 3
Views This Month : 8
Total views : 62820



