Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बैटमैन की आवाज बनने वाले केविन कॉनरॉय का निधन

सुपरहीरो बैटमैन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। एक्‍टर और वॉइस ओ मवर आर्टिस्‍ट केविन कॉनरॉय का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। बैटमैन की एनिमेटेड सीरीज में केविन कॉनरॉय ही ब्रूस वेन यानी बैटमैन के किरदार को आवाज देते थे। उनके निधन की खबर केविन के साथ बैटमैन सीरीज में काम कर चुके को-स्‍टार डायान पर्सिंग ने दी, जिसके बाद वार्नर ब्रदर्स एनिमेशन ने भी इसकी पुष्‍ट‍ि की है। बताया जा रहा है कि केविन को कैंसर की बीमारी थी और इसी ने उनकी जान ली है।

एक्टर के निधन के बाद Warner Brothers के मार्क हैमिल ने एक बयान जारी करते कहा, ‘केविन एक परफेक्शनिस्ट थे। वह इस धरती पर वह मेरे सबसे पसंदीदा लोगों में से थे। वह मेरे लिए भाई की तरह थे। वह अपने आसपास के लोगों की बहुत ही केयर करते थे। वह जो भी करते थे, उसमें उनकी पूरी ईमानदारी नजर आती थी।’ मार्क हैमिल ने केविन के साथ बैटमैन के कई प्रोजेक्‍ट्स में काम किया है। मार्क एन‍िमेटेड सीरीज में जोकर के किरदार को आवाज देते हैं।

See also  दिशा पाटनी ने बिकनी लुक से इंटरनेट पर बढ़ाई गर्मी

1992 में पहली बार दी थी बैटमैन को आवाज
Kevin Conroy ने 80 के दशक में एक लाइव-एक्शन एक्‍टर के रूप में करियर शुरू किया था। उन्‍होंने पहला थिएटर सोप ओपेरा में ‘अदर वर्ल्‍ड’ के नाम से किया था। साल 1992 में वह पहली बार ‘बैटमैन: द एनिमेटेड सीरीज’ में ब्रूस वेन के किरदार को आवाज दी थी। उनका यह शो न सिर्फ सबसे बेहतरीन एनिमेटेड सीरीज बना, बल्‍क‍ि वह दूसरे वॉइस ओवर आर्टिस्‍ट्स के लिए भी एक मिसाल बन गए। केविन ही वह पहले आर्टिस्‍ट थे, जिन्‍होंने ब्रूस वेन के बैटमैन रूप के लिए भारी और कर्कश सी आवाज का उपयोग किया था।

See also  रकुल प्रीत को ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन:ED ने 19 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

मशहूर LGBTQ कार्यकर्ता भी थे केविन
केविन ने कई वीडियो एनिमेटेड फिल्मों में भी बैटमैन के किरदार को आवाज दी। ‘अरखम एंड इनजस्‍ट‍िस’ वीडियो गेम फ्रेंचाइजी में भी बैटमैन के तौर पर वही थे। साल 2019 में एक लंबे फैन कैम्‍पेन के बाद, केविन ने एक लाइव-एक्शन प्रोजेक्ट में बैटमैन की भूमिका निभाई थी। केविन एक मशहूर LGBTQ कार्यकर्ता थी थे।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights