Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

पाखी ने शादी में Anupama की मां-भाई को किया जलील

टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर रहने वाले शो ‘अनुपमा’ के रविवार के एपिसोड में उस कांड की शुरुआत होगी जिसके बाद कपाड़िया और शाह परिवार की जड़ें चरमरा जाएंगी। इतनी कोशिशों के बाद अनुपमा और अनुज ने सब कुछ ठीक कर दिया था। वनराज शाह भी शादी के लिए राजी हो गया था और सभी मिलकर इस शादी को सेलिब्रेट कर रहे थे, लेकिन पाखी अधिक मेहता के नखरे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे।

शादी में हुए खर्चे से खुश नहीं है पाखी
पाखी उस पैसे और चकाचौंध को लेकर दीवानी हुई जा रही है, जिस पर असल में उसका कोई अधिकार ही नहीं है। शादी में वह अचानक से नाराज हो गई क्योंकि उसे देविका द्वारा की गई डेकोरेशन खास पसंद नहीं आई। उसे अब भी यही लग रहा है कि देविका ने डेकोरेशन में खर्चा बचाने की कोशिश की है। अधिक उसे समझाने की कोशिश करता है लेकिन वह नहीं मानती।

See also  शिव कुमार खुराना का निधन, 70-80's की कई हिट फिल्मों को किया निर्देशित

पैसे के मोह में पागल हुई पाखी मेहता
संगीत सेरिमनी के दौरान फैमिली फोटो के टूट जाना बहुत बड़ा अपशकुन था जिस पर सिर्फ अनुपमा ने ध्यान दिया। इसके बाद शादी में इसका असर भी दिख गया जब पाखी ने अपनी नानी और मामा की इनसल्ट कर दी। पाखी जब बरखा की दोस्तों से बातें कर रही थी तभी अनुपमा की मां और भाई उससे मिलने पहुंच गए और उसकी नजर उतारकर उसे नेग दिया। वह अपनी बात पूरी भी नहीं कर पाए थे कि पाखी ने उन्हें खाने खाने जाने के बहाने वहां से भेज दिया।

पाखी ने किया नानी-मामा का अपमान
यह सब कुछ अनुपमा ने देख लिया और उसने सबके सामने जाकर बताया कि वो लोग असल में इसके सगे मामा और नानी थे। इसके बाद पाखी गुस्से में अनुपमा के पीछे-पीछे आई और उससे ऐसा करने के लिए लड़ने लगी। अनुपमा ने जब उसे उसकी गलती बताई तो उसने अपने मामा और नानी की जमकर बेइज्जती की और कहा कि वो बहुत सस्ते कपड़े पहनकर आए थे। अनुपमा उसे समझाती है कि लोगों की इज्जत उनके प्यार और रिश्ते से होती है, कपड़ों से नहीं। लेकिन पाखी बदतमीजी करना जारी रखती है।

See also  हॉलीवुड से उठा ली 'भेड़िया' की कहानी

Author:

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights