Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

MP में नाबालिगों का धर्म परिवर्तन, 3 हिंदू बच्चों को जबरन बनाया मुसलमान

MP में नाबालिगों का धर्म परिवर्तन, 3 हिंदू बच्चों को जबरन बनाया मुसलमान

MP के रायसेन जिले में एक शिशु गृह स्थल में 3 नाबालिगों के नाम बदलकर मुस्लिम कर दिए गए. यह आरोप खुद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने लगाए हैं. शिशु गृह संचालक द्वारा आधार कार्ड पर भी नाम बदले गए हैं जिस पर अब प्रियंक कानूनगो ने एफआईआर के निर्देश दिए हैं.

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक शिशु गृह संचालक पर वहां रहने वाले 3 नाबालिगों के नाम बदलकर मुस्लिम नाम किए जाने का आरोप है. यह आरोप खुद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने लगाए हैं. शिशु गृह संचालक द्वारा आधार कार्ड पर भी नाम बदले गए हैं जिस पर अब प्रियंक कानूनगो ने एफआईआर के निर्देश दिए हैं.

See also  ग्वालियर में युवक पर जानलेवा हमला:गालियां देने से रोका तो बदमाश ने चाकू से गाल फाड़ा चेहरे पर आए 12 टांके

कुल्हाड़ी से हमला कर भांजे की हत्या करने वाला मामा पुलिस गिरफ्त में

दरअसल, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो रायसेन जिले के गोहरगंज कस्बे का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान तीन बच्चों के नाम और धर्म बदलकर बाल गृह संचालक द्वारा नए नाम और धर्म के दस्तावेज बनवा लेने का मामला सामने आया. 

बाल अधिकार संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस मामले में जब बच्चों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता हिंदू थे, लेकिन शिशु गृह में उनका नाम बदलकर मुस्लिम नाम कर दिया गया है. इसके साथ ही उनके आधार कार्ड भी मुस्लिम नाम से बनवाए गए हैं. 

See also  मध्य प्रदेश इतिहास में जबलपुर स्थित ज्वेलरी शॉप में हुई सबसे बड़ी साढ़े पॉच करोड़ की नकबजनी की घटना का लगातार पर्यवेक्षण करते हुये आरोपियों को पकड़वाने पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री उमेश जोगा, पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री आर. आर. एस. परिहार, पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा सहित 116 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो को सराफा एसोशियेशन ने एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित कर किया सम्मानित*

कौन हैं ये बच्चे?

मामला सामने आने पर बाल आयोग के अध्यक्ष ने संचालक हसीन को जमकर फटकार लगाई है और शिशु गृह के सभी दस्तावेज को जब्त किया गया है. इसके साथ ही महिला बाल विकास को जांच कर इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं. दरअसल दो साल पहले तक तीनों बच्चे (2 लड़कियां, 1 लड़का) अपने परिवार के साथ रायसेन जिले के मंडीदीप में रहते थे. कोरोना काल के समय माता-पिता अलग हो गए तो बच्चे भटकते हुए भोपाल पहुंच गए जहां एक एनजीओ ने उन्हें गोहरगंज के शिशु गृह को सौंप दिया. आरोप है कि यहां संचालक हसीन परवेज ने बच्चों के नाम बदलकर मुस्लिम नाम से आधार कार्ड बनवा दिए. 

See also  अज्ञात वाहन की टक्कर से विदिशा के 3 पत्रकारों की मौके पर ही मौत, CM ने जताया शोक

होगा सख्त आदेश

इसके बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने शिशु गृह संचालक हसीन परवेज के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. 

दैनिक पंचांग आज का पंचांग 14 – Nov – 2022Jabalpur, India

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights