Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

सुनील शेट्टी के दामाद बनने जा रहे हैं क्रिकेटर केएल राहुल, अथिया शेट्टी ने शुरू की शादी की तैयारी

सुनील शेट्टी के दामाद बनने जा रहे हैं क्रिकेटर केएल राहुल, अथिया शेट्टी ने शुरू की शादी की तैयारी

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरिज धारावी बैंक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी को लेकर खुलासा किया है.

आथिया शेट्टी केएल राहुल

बॉलीवुड सितारों के बच्चे हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. खासतौर पर तब जब उन स्टार किड्स का कनेक्शन किसी दूसरे नामी शख्स के साथ हो. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी अपने काम के साथ-साथ अपनी और अपने बच्चों की निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं. एक तरफ जहां सुनील शेट्टी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ एक्टर की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की शादी की चर्चा भी जोरों पर हैं.

See also  Ranbir-Aananya का पहली बार ऑनस्क्रीन रोमांस, यूजर्स बोले- नहीं जमी जोड़ी

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी युवक गिरफ्तार, 350 पाव देशी शराब कीमती 25 हजार रूपये की जप्त   

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी किसी से भी नहीं छिपी है. लंबे वक्त से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों खुलकर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार भी करते हुए नजर आते हैं. दोनों के परिवार ने भी इस जोड़ी को अपनी रजामंदी दे दी है. अब बस फैंस को अथिया और राहुल की शादी का बेसब्री के साथ इंतजार है. इसी बीच सोशल मीडिया पर पापा सुनील शेट्टी का एक बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की शादी की बड़ी अपडेट दी है.

See also  केआरके ने सलमान खान पर कसा तीखा तंज, कहा- 'किसी का हाथ किसी की टांग

गोविंदा और उनके बेटे ‘इंडियन आइडल 13’ के मंच पर डांस करेंगे

दरअसल हाल ही में सुनील शेट्टी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘धारावी बैंक (Dharavi Bank)’का प्रमोशन करने एक इवेंट में पहुंचे थे. जहां उनसे उनकी बेटी की शादी को लेकर सवाल किया गया. एक्टर ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि – जल्द होगी. हालांकि माना जा रहा है कि दोनों 2023 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. शेट्टी परिवार ने केएल राहुल को अपना मान लिया है. क्रिकेटर को अक्सर शेट्टी परिवार के सदस्यों के साथ देखा भी जाता है.

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights