Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

लाफ्टर शेफ्स : आलू काटने के लिए कृष्णा ने रुबीना से मांगी जुबान

कुकिंग कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ दर्शकों को गुदगुदाने में कोई कमी नही छोड़ता। बीते एपिसोड में भारती सिंह ने सभी की जोड़ियां तोड़ी थी और एक-दूसरे को नया पार्टनर दिया था। जिसमें अब्दू रोजिक और कृष्णा अभिषेक, रुबीना और एल्विश की जोड़ी ने स्टार जीता था। वैसे शो में हर कोई हंसाता रहता है। लेकिन कृष्णा की कॉमिक टाइमिंग की बात ही अलग है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में उनकी और रुबीना की बातों ने फिर से माहौल बना दिया है।

‘लाफ्टर शेफ्स’ के नए प्रोमो में एक काउंटर पर एल्विश यादव और कृष्णा अभिषेक नजर आते हैं। वहीं, दूसरे काउंटर पर रुबीना दिलैक और अंकिता लोखंडे दिखाई देती हैं, जो नजारा दर्शकों को बहुत कम देखने को मिलता है। अब इस दौरान कृष्णा ने रुबीना को चिढ़ाते हुए कहा, ‘वेस्टर्न भौजी…।’ एक्ट्रेस ने कहा, ‘हां बोलिए कृष्णा जी…।’ कॉमेडियन बोले, ‘मुझे जरा आलू काटना था, लेकिन चाकू मिल नहीं रहा, तो क्या आप आपनी जुबान देंगी क्या?’

See also  दिवाली पर 'होली' खेलने लगी अनुष्का शर्मा दिवाली पर 'होली' खेलने लगी अनुष्का शर्माकी बेटी, एक्ट्रेस ने शेयर की बेटी वामिका की फोटो

ये सुनकर रुबीना चौंक गईं और उन्होंने बड़े ही प्यार से कहा, ‘कृष्णा जी आपकी फालतू बात के लिए मेरे पास टाइम नहीं है।’ इसके बाद कृष्णा ने मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया, ‘अरे देखिए आलू कट गए।’ तो रुबीना चुप नहीं रहीं, ‘देखिए मेरी बहुत ही मधुर जुबान है।’ इसके बाद अंकिता लोखंडे फौरन बोलीं, ‘रुबीना… नहीं।’ फिर एक्ट्रेस आंख मार देती हैं।

एल्विश यादव की जोड़ी रुबीना दिलैक के साथ बनी है और अंकिता को अभिषेक कुमार मिले हैं। विक्की जैन की जोड़ी सुदेश लहरी के साथ तो मन्नारा चोपड़ा को राहुल वैद्य मिले हैं और कश्मीरा को समर्थ का साथ मिला है। शनिवार, 15 अगस्त वाले एपिसोड में तो अब्दू-कृष्णा ने दो-दो स्टार जीते थे। और रुबीना-एल्विश ने 1-1 स्टार जीते थे।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  कब रिलीज होगी ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर'
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights