Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कलयुगी बेटे की करतूत बीमा की रकम हड़पने के लालच में बेटे ने कराई बाप की हत्या, सुपारी किलर को दिए ढाई लाख

कलयुगी बेटे की करतूत बीमा की रकम हड़पने के लालच में बेटे ने कराई बाप की हत्या, सुपारी किलर को दिए ढाई लाख

बड़वानी एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी अनिल पंवार 10 नवंबर को सेंधवा पुलिस थाने पहुंचा था. जहां उसने कहा कि उसके 52 साल के पिता छगन पंवार की एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है.

तीन लड़कों ने मिलकर कर दी युवक की हत्या:मृतक से चला आ रहा था पुराना विवाद, चाकू मारकर उतार दिया मौत के घाट

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां जिले में एक युवक ने दुर्घटना बीमा राशि का दावा करने के लिए कथित तौर पर सुपारी देकर अपने पिता की हत्या करवा दी. इस मामले पर पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को घटना की जानकारी दी. वहीं, बड़वानी जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी अनिल पंवार 10 नवंबर को सेंधवा पुलिस थाने पहुंचा और दावा किया कि उसके 52 साल के पिता छगन पंवार की एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है.

See also  खेत में काम कर रहे परिवार की नौ साल की बच्ची को ले भागा बाघ

पत्नि के चरित्र पर संदेह तथा पत्नि के शराब पीने की आदत से परेशान होकर की थी मारपीट एंव गला दबाकर पत्नि की हत्या आरोपी पति गिरफ्तार

इस दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम जांच के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंची कि यह हत्या का मामला है. वहीं, सेंधवा पुलिस थाना के प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि जिस गाड़ी ने छगन पंवार को टक्कर मारी थी, वह बार-बार इलाके में चक्कर लगा रहा था. उन्होंने कहा कि छगन रोज सुबह टहलने जाता था.

जानिए क्या है मामला?

See also  फर्जी मार्कशीट से सरकारी नौकरी हड़पी:जाली दस्ताफर्जी मार्कशीट से सरकारी नौकरी हड़पी:जाली दस्तावेज से 3 साल उम्र कम कराई, शासन की योजनाओं का ले रहा था फायदावेज से 3 साल उम्र कम कराई, शासन की योजनाओं का ले रहा था फायदा

दरअसल, इस मामले पर पुलिस अधिकारी का कहना है कि बीते 10 नवंबर को आरोपी अनिल ने कथित तौर पर सुपारी लेने वाले हत्यारों करण शिंदे, गोलू बाबर और देवेन्द्र सक्सेना को फोन किया. उसने बताया कि उसके पिता सुबह की सैर के लिए निकले हैं. इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी से टक्कर मार कर उनकी हत्या कर दी गई. यादव ने बताया कि जांच के बाद एक संदिग्ध करण शिंदे को पुणे से गिरफ्तार किया गया. पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने बताया कि छगन पंवार के बेटे ने इस काम के लिए उन्हें 2.5 लाख रुपए देने का वादा किया था.

See also  ट्रेन में महिला यात्री के साथ कांग्रेस के विधायकों ने की छेड़छाड़! FIR दर्ज

पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेंधवा स्थित आंबेडकर कालोनी में रहने वाले अनिल ने 10 लाख रुपए की दुर्घटना बीमा राशि की लालच में आकर 2.5 लाख रुपए की सुपारी देकर अपने पिता की हत्या करवाने की बात कबूली है. उन्होंने कहा कि आरोपियों द्वारा शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई, लेकिन जब मनोवैज्ञानिक तरीके से पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी टूट गए और अपना जुर्म कबूल लिया. फिलहाल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights