Breaking News

ट्रेन में महिला यात्री के साथ कांग्रेस के विधायकों ने की छेड़छाड़! FIR दर्ज

 

कांग्रेस के दोनो विधायक

मध्य प्रदेश के सागर में शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने एक महिला रेलयात्री की शिकायत पर कांग्रेस के दो विधायकों के खिलाफ शुक्रवार को कथित छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया। जीआरपी थाना पुलिस के अनुसार महिला रेलयात्री की शिकायत पर सतना निवासी सिद्धार्थ कुशवाहा और शहडोल संभाग के कोतमा निवासी सुनील सराफ के खिलाफ छेड़छाड़ के संबंध में एफआईआर दर्ज की गयी। ये दोनों कांग्रेस के विधायक हैं।

पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि एक महिला अपने बच्चे के साथ रीवा से भोपाल जाने वाली रेवांचल एक्सप्रेस में गुरुवार को रीवा से सवार हुयी थी। वह वातानुकूलित (एसी) कोच में सफर कर रही थी। कटनी स्टेशन पर दोनों विधायक पहुंचे और उन्होंने सीट पर बैठी महिला से कुछ कहा। आरोप है कि दोनों ने महिला का हाथ भी पकड़ा। इसकी जानकारी महिला ने अपने पति को फोन पर दी, जो ट्रेन में सफर नहीं कर रहे थे।

See also  श्री स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का निधन:ज्योतिर्मठ और शारदा पीठ के शंकराचार्य थे, कल नरसिंहपुर के परमहंसी गंगा आश्रम में दी जाएगी समाधि

सोशल मीडिया पर महिला के पति ने की शिकायत
महिला के पति ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना की जानकारी तत्काल रेल मंत्रालय और अन्य संबंधितों को दी। इसके तत्काल बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और मौके पर भी पहुंचा। मामले के तूल पकड़ने पर शुक्रवार को सागर जीआरपी में इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली गयी। इस बीच प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान इस मामले को उठाया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से इस मामले में सवाल किया। उन्होंने कहा कि क्या ऐसे लोगों के खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी।

See also  बिजली से जुड़ी किसानों की समस्याओं को हल करने शिविर लगाएँ : मुख्यमंत्री चौहान

Must read 👉नासिक में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस में लगी आग, जिंदा जले 11 लोग

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights