
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाएँ, जो पूर्ण होने के करीब हैं, को शीघ्रता से पूरा कर लोकार्पित कराया जाए। कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाना बहुत जरूरी है।
मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में नर्मदा घाटी विकास विभाग की समीक्षा कर रहे थे। नर्मदा घाटी राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव वित्त मनोज गोविल, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एवं नर्मदा घाटी विकास एस.एन. मिश्रा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए प्राथमिकता भी तय कर ली जाए।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अल्पकालीन, मध्यकालीन और दीर्घकालीन परियोजनाओं की तिथि तय कर निर्धारित सीमा में कार्य पूरा करें। किसानों को सिंचाई के लिए पानी देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।





Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 3
Views This Month : 8
Total views : 62820



