Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बदमाश से लड़ने वाली किशोरी की हालत में सुधार:इलाज में आया आर्थिक संकट, पिता ने मदद की लगाई गुहार

वह बहादुर किशोरी जो कि बेखौफ होकर चाकूबाज बदमाश से लड़ते हुए घायल हुई थी, अब उस किशोरी के इलाज के बीच में आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ है। चाकूबाज बदमाश के हाथों घायल हुई किशोरी जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है। किशोरी के इलाज में अब पैसों की कमी आने लगी है। हालांकि किशोरी के पिता लगातार बच्ची के इलाज के लिए पैसों की व्यवस्था कर रहे हैं, पर पैसों का इंतजाम नही हों पा रहा है, पिता ने राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है। पिता का कहना है कि अब आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी अब नहीं रह गई कि वह निजी अस्पताल में बच्ची का इलाज आगे करवा सकें।

किशोरी के पिता ने बताया कि इलाज में अभी तक एक लाख रुपए से अधिक का निजी अस्पताल में बिल बन चुका है। अब इतनी हैसियत नहीं बची है कि वह आगे उसका इलाज अस्पताल में करवा सकें। किशोरी के पिता सब्जी का ठेला लगाते हैं और इसी से ही उनके परिवार का पालन पोषण होता है। किशोरी के पिता ने अपनी बच्ची के इलाज के यहां-वहां कर्ज भी मांगा लेकिन कोई भी उन्हें रुपए देने को तैयार नहीं है। किशोरी के पिता ने बताया कि जिनसे भी उन्होंने कर्ज मांगा हैं उन्होंने मना कर दिया है, शायद उन्हें भरोसा नहीं है कि वह उनका पैसा लौटा देंगे।

See also  मदर इंडिया कॉलोनी में क्लोरीन गैस का रिसाव, लोगों को सांस लेने में दिक्कत

चाकूबाज बदमाश से लड़ते हुए घायल किशोरी का अभी इलाज चल रहा है। किशोरी के पीठ, कंधा और हाथ में चोट आई है। हालांकि किशोरी की हालत खतरे से बाहर है, पर डॉक्टरों ने उसे और बेहतर इलाज की सलाह दी है। किशोरी के पिता ने बताया कि अपने स्तर से वह कोशिश कर रहें है कि उसके बच्ची का बेहतर इलाज हो पर अब उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, उनके पास अब इतने पैसे नहीं बचे कि वह अपनी बच्ची का इलाज निजी अस्पताल में आगे भी करवा सकें। किशोरी के पिता ने राज्य सरकार से मदद की गुहार भी लगाई है।

See also  रेस्टारेंट में तोड़-फोड़ कर की फायरिंग:भाजपा नेता के परिवार के सदस्य सहित दों अन्य के खिलाफ शिकायत, पुलिस जुटी तलाश में

जिस 16 वर्षीय किशोरी ने बदमाश विक्रम केवट का बहादुरी से सामना किया था उसकी तारीफ पूर्व वित्त मंत्री तरूण भनोत भी कर चुके है। पूर्व मंत्री ने कहा था कि मैं बच्ची की बहादुरी को सलाम करता हूं , ऐसी बहादुर बच्ची को राज्य सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा पुरस्कृत किया जाना चाहिए।

यह हुआ था घटनाक्रम

घायल किशोरी दसवीं कक्षा में पढ़ती है और पड़ोस में ही रहने वाला आरोपी विक्रम केवट उसे बीते 1 माह से परेशान कर रहा था। 7 दिसंबर को भी आरोपी विक्रम केवट ने उसका रास्ता रोककर बात करना चाहा पर जब किशोरी ने मना किया तो आरोपी विक्रम केवट ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया । हालांकि घमापुर थाना पुलिस ने दो दिन बाद 9 दिसंबर की रात को चाकू से हमला करने आरोपी विक्रम केवट को मदन महल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था ।

मनु मिश्रा 2
See also  जीजा से विवाद हुआ तो साला टॉवर पर चढ़ा:सुसाइड की धमकी देता रहा, 2 घंटे चला ड्रामा
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights