Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

चीखें न सुनाई दें इसलिए TV चलाया, फिर शव के किए 6 टुकड़े; बेटे ने कहा- मैंने बदला लिया

चीखें न सुनाई दें इसलिए TV चलाया, फिर शव के किए 6 टुकड़े; बेटे ने कहा- मैंने बदला लिया

पुलिस ने आरोपी पत्नी और बेटे की निशानदेही पर बीते शुक्रवार को उज्जवल चक्रवर्ती के बॉडी पार्ट बरामद कर लिए. इसके बाद आरोपी पत्नी बेटे को गिरफ्तार कर पास पड़ोस के लोगों से पूछताछ शुरू की. इसमें पता चला कि उज्जवल चक्रवर्ती के साथ ऐसा होना ही था.

पश्चिम बंगाल बरुईपुर हत्याकांड

पुलिस ने आरोपी पत्नी और बेटे की निशानदेही पर बीते शुक्रवार को उज्जवल चक्रवर्ती के बॉडी पार्ट बरामद कर लिए. इसके बाद आरोपी पत्नी बेटे को गिरफ्तार कर पास पड़ोस के लोगों से पूछताछ शुरू की. इसमें पता चला कि उज्जवल चक्रवर्ती के साथ ऐसा होना ही था. दरअसल वह आए दिन अपनी पत्नी और बेटे के साथ मारपीट करते थे. कई बार पत्नी बेटों ने उनकी मारपीट का जवाब भी दिया. इससे इनके बीच टकराव बढ़ गया था. ऐसे में पड़ोसियों को पहले से अंदेशा था कि ऐसा कुछ हो सकता है. आखिर 15 नवंबर को जब 55 साल के पूर्व सैनिक उज्जवल की गुमशुदगी की सूचना आई तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हो गई थी. वहीं जब दो दिन बाद उनके बॉडी पार्ट मिले तो इस आशंका की पुष्टि हो गई.

See also  प्रदेश में सड़कों के रेस्टोरेशन के लिये गंभीरता से करें कार्य – पंचायत मंत्री सिसोदिया

सिर पेट और पैर पर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी पिता-पुत्र 24 घंटे के अंदर पुलिस गिरफ्त में

चार साल से चल रहा था घरेलू हिंसा का दौर

उज्जवल के एक पड़ोसी ने बताया कि वह चार साल से उनके पड़ोसी हैं. इन चार सालों में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जिसमें इनके घर में मारपीट ना हुई हो. बल्कि अब पास पड़ोस के लोग भी इनके रोज रोज के झगड़े और मारपीट के आदी हो चुके हैं. पड़ोसियों ने बताया कि उज्जवल रोज शराब पीते थे. इसके बाद नशे में वह पत्नी और बेटे को पीटते थे. एक पड़ोसी ने बताया कि उज्जवल का बेटा जब बहुत छोटा था, उस समय उन्होंने बैकयार्ड में उसे रस्सियों से बांध कर डाल दिया था. बड़ी मुश्किल से पड़ोसियों ने उसे मुक्त कराया.

See also  सेना प्रमुख ने पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ती मिलीभगत को लेकर चिंता जताई, भारत को टेंशन दे रहा 3 देशों का गठजोड़?

कलयुगी बेटे की करतूत बीमा की रकम हड़पने के लालच में बेटे ने कराई बाप की हत्या, सुपारी किलर को दिए ढाई लाख

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights