Mpeb इलेक्ट्रिसिटी बिल के विरोध में कल दिल्ली में होगा प्रदर्शन:मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के हजारों कर्मचारी होंगे शामिल
इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2022 के विरोध और निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारी और इंजीनियर कल दिल्ली में विशाल प्रदर्शन व रैली करेंगे। रैली दिल्ली के रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर जंतर मंतर तक जाएगी। जिसमें मध्य प्रदेश के हजारों कर्मी भी शामिल होंगे।
इसको विज्ञान कहें या फिर चमत्कार! 30 साल तक फ्रीज रहे भ्रूण से हुआ जुड़वा बच्चों का जन्म
मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल अभियंता संघ के महासचिव विकास कुमार शुक्ला ने बताया कि लोकसभा ने इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2022 को संसद की ऊर्जा मामलों की स्टैंडिंग कमेटी को भेज दिया है किन्तु स्टैंडिंग कमेटी ने अभी तक बिजली कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं से इस पर कोई चर्चा नहीं की है। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों को विश्वास में लिए बिना इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2022 को संसद में पारित कराने की किसी भी एक तरफा कार्यवाही का कड़ा विरोध किया जाएगा। देश के तमाम बिजली कर्मचारी व इंजीनियर ऐसे किसी भी कदम के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने हेतु बाध्य होंगे ।
52 हजार रूपये कीमती पाईप एवं नोजल चुराने वाले पॉचों आरोपी गिरफ्तार, चुराये हुये नोजल एंव पाईप जप्त
विगत वर्ष किसान आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा को प्रेषित पत्र में यह लिखित आश्वासन दिया है कि इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2022 सभी स्टेक होल्डर्स को बिना विश्वास में लिए और सभी स्टेक होल्डर्स से बिना चर्चा किए संसद में नहीं रखा जाएगा। केंद्र सरकार ने और केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने आज तक न ही बिजली के उपभोक्ता संगठनों से और न ही बिजली कर्मचारियों के किसी भी संगठन से इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2022 के माध्यम से प्रस्तावित संशोधनों पर कोई वार्ता की है।
उन्होंने बताया अखिल भारतीय अभियंता संघ के आह्वान पर कल जंतरमंतर मे मध्य प्रदेश से हजारों कर्मी दिल्ली पहुच रहे है। बिजली के सरकारी निगमों ने अरबों खरबों रुपए खर्च करके बिजली के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन का नेटवर्क खड़ा किया है और इसके अनुरक्षण पर सरकारी निगम प्रति माह करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं । इस बिल के जरिए इस नेटवर्क के उपयोग की छूट निजी घरानों को देने की सरकार की मंशा है।





Users Today : 28
Users This Month : 746
Total Users : 235630
Views Today : 44
Views This Month : 863
Total views : 57899



