Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

वास्तु टिप्स फोर रिच लाइफ: वास्तु के अनुसार सुबह कभी न करें ये 3 काम, लाइफ में बनी रहती है नेगेटिविटी

वास्तु टिप्स फोर रिच लाइफ: वास्तु के अनुसार सुबह कभी न करें ये 3 काम, लाइफ में बनी रहती है नेगेटिविटी

दिन की शुरुआत अच्छी न हो तो पूरे दिन मन में नकारात्मकता हावी रहती है. वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार सुबह-सुबह तीन चीजों को करने को वर्जित माना गया है.

जीवन से जुड़े वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन घरों में वास्तु संबंधित दोष होते हैं वहां पर हमेशा ही नकारात्मक ऊर्जाओं का वास होता है. वास्तु में दिशाओं का विशेष महत्व होता है. हर दिशा पर किसी न किसी देवी-देवताओं का आधिपत्य जरूर होता है. अगर घर के अलग-अलग हिस्सों में वास्तु संबंधित त्रुटि होने पर व्यक्ति को कई तरह की मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जाओं का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है.

See also  आज का राशिफल दैनिक राशिफल जाने मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन राशियों का श्रेष्ठ फलादेश 23 सितंबर शुक्रवार  2022 जबलपुर एमपी इंडिया

मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जाओं के प्रभाव से मन प्रसन्न रहता है जबकि नकारात्मकता से तनाव और कई तरह की अन्य परेशानियां आती रहती हैं. अगर व्यक्ति के दिन की शुरुआत अच्छी हो तो बाकी सारा दिन भी अच्छे से बीतता है. वहीं दिन की शुरुआत अच्छी न हो तो पूरे दिन मन में नकारात्मकता हावी रहती है. वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार सुबह-सुबह तीन चीजों को करने को वर्जित माना गया है.

सुबह-सुबह आईना देखने पर
वास्तु के नियमों के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को सुबह उठकर अपना चेहरा नहीं देखना चाहिए. जो जातक सुबह उठते ही अपना स्वयं का चेहरा आईने में देखते हैं उनके जीवन में परेशानियां बढ़ती हैं. इसी कारण से शयन कक्ष में आईना नहीं लगाया जाता है क्योंकि सुबह उठते ही आईने की तरफ ध्यान दिया जाता है. वास्तु में सुबह-सुबह आईना देखना वर्जित माना जाता है.

See also  ॐ आज का पंचांग शुभ मुहूर्त दैनिक पंचांग 28 - Jun - 2022 Jabalpur, India By pandit manu Mishra 28june2022

सुबह-सुबह परछाई देखने पर
वास्तु के अनुसार सुबह-सुबह किसी व्यक्ति की परछाई नहीं देखनी चाहिए. वास्तु में सुबह परछाई देखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश व्यक्ति के अंदर प्रवेश कर जाती है. वास्तु में सुबह स्वयं की परछाई देखना भी वर्जित माना जाता है. परछाई देखने पर व्यक्ति का मानसिक तनाव बढ़ता है और नकारात्मकता हावी होने लगती है. इसके अलावा सुबह-सुबह घर पर किसी जंगली जानवर की तस्वीरों को भी नहीं देखना चाहिए. अगर आपके घर की दीवारों पर किसी जंगली जानवर की कोई फोटो लगी हुई हो तो उसे फौरन ही हटा दें.

जूठे बर्तन देखने पर
कई घरों में अक्सर यह देखा जाता है कि रात को खाने का बर्तन नहीं धोया जाता है लोग उन्हें अगले दिन धोने के लिए रख देते हैं. वास्तु में जूठे बर्तन रखना अशुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सुबह उठते ही जूठे बर्तन देखता है तो व्यक्ति के ऊपर फौरन ही नकारात्मक ऊर्जा हावी हो जाती है. सुबह-सुबह नकारात्मक ऊर्जा हावी होने पर व्यक्ति का पूरा दिन खराब जो जाता है. ऐसी मान्यता है कि रात को रसोई में जूठे बर्तन छोड़ने से घर में दरिद्रता का वास होता है. ऐसे में नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकने के लिए रात को जूठे बर्तन को साफ कर लेना चाहिए. सुबह-सुबह जूठे बर्तनों पर व्यक्ति की नजर पड़ते ही व्यक्ति के मन में बुरा प्रभाव पड़ता है जिसके कारण दिन के कार्यों में बाधाएं आती हैं.

See also  ज़रूर जाने: गरुड़ पुराण में बताए इन कामों को करने से धन-संपत्ति से भर जाता है घर, मां लक्ष्मी का होता है वास

 

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights