पुष्य नक्षत्र में राशि अनुसार कर सकते हैं पूजा-पाठ:मेष राशि के लोग हनुमान जी के सामने जलाएं दीपक, कन्या राशि के लोग गणेश जी को चढ़ाएं लड्डू

दीपावली (24 अक्टूबर) से पहले मंगलवार, 18 अक्टूबर को खरीदारी शुभ योग पुष्य नक्षत्र रहेगा। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से इसे मंगल पुष्य कहा जाता है। इस नक्षत्र में की गई खरीदारी लाभदायक होती है। खरीदारी के साथ ही पुष्य नक्षत्र में की गई पूजा-पाठ अक्षय पुण्य देने वाली होती है। इस दिन पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो सकती हैं। अगर कुंडली में ग्रहों से संबंधित दोष हैं तो इस दिन राशि अनुसार पूजा की जा सकती है।
मेष राशि
इस राशि के लोग हनुमान जी के सामने सरसों को तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले लोग शिवलिंग और शिव जी के मस्तक पर विराजित चंद्रदेव की पूजा करें। शिवलिंग के सामने घी का दीपक जलाएं।
मिथुन राशि
इस राशि के लोग जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का दान करें। बुध ग्रह की पूजा करें।
कर्क राशि
ये लोग गणेश जी को मिठाई का भोग लगाएं।
सिंह राशि
इन लोगों को हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए और मंत्र जप करना चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।
तुला राशि
इन लोगों को सूर्य को अर्घ्य देकर दिन की शुरुआत करनी चाहिए। सूर्यदेव को दूध चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग मंगलदेव को लाल फूल, लाल मसूर, लाल गुलाल चढ़ाएं।
धनु राशि
ये लोग जरूरदमंद व्यक्ति को सरसों का तेल दान करें।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को शनि पूजा करनी चाहिए और शनिदेव को नीले फूल चढ़ाना चाहिए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग सिंदूर और चमेली के तेल से हनुमान जी का चोला चढ़ाएं।
मीन राशि
इस राशि के लोग दुर्गा चालीसा का पाठ करें। गुरु ग्रह को पीले फूल चढ़ाएं।





Users Today : 16
Users This Month : 206
Total Users : 237064
Views Today : 18
Views This Month : 320
Total views : 59798



