Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

आयकर विभाग ने 100 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेनदेन का लगाया पता

नई दिल्ली
आयकर विभाग ने कहा कि उसने देश भर में आभूषण और रियल एस्टेट कारोबार में लगे कुछ समूहों पर छापेमारी के दौरान 100 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेनदेन का खुलासा किया है। एक अधिकारी के अनुसार 17 नवंबर को पटना, भागलपुर, डेहरी-ऑन-सोन, लखनऊ और दिल्ली में फैले 30 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज और आयकरी चोरी का संकेत देते डिजिटल साक्ष्य मिले।

एक छापे में जब्त सबूतों के विश्लेषण से पता चला कि सोने और हीरे के आभूषणों के कारोबार में लगे समूह ने अपनी बेहिसाब आय को आभूषणों की नकद खरीद, दुकानों के नवीनीकरण और अचल संपत्तियों में निवेश किया था।

See also  कनाडा में सालों से निशाने पर भारतीय, हिंसा

ग्राहकों से अग्रिम की आड़ में 12 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब धनराशि मिली।

अचल संपत्ति के कारोबार में लगे एक अन्य समूह के मामले में जमीन की खरीद, भवन निर्माण और अपॉर्टमेंट की बिक्री में बेहिसाब 80 करोड़ रुपये से अधिक नकदी लेन-देन के सबूत मिले। इस धन को अचल संपत्तियों के अधिग्रहण में निवेश किया गया है।

अधिकारी ने कहा तलाशी अभियान के दौरान 5 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी और आभूषण जब्त किए गए हैं। 14 बैंक लॉकरों को नियंत्रण में रखा गया है। अब तक की तलाशी कार्रवाई में 100 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेनदेन का पता चला है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights