
रायपुर
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अफसरों के नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किये। उक्त आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा के हस्ताक्षर से जारी हुआ।
जारी आदेश के मुताबिक सुमित अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर यथावत, संदीप कुमार अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम यथावत, आशीष कुमार टिकरिहा अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य शहरी विकास प्राधिकरण यथावत, अभिषेक अग्रवाल अपर आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर यथावत, प्रेमप्रकाश शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव यथावत, प्रदीप कुमार साहू संयुक्त कलेक्टर कोरबा से अपर कलेक्टर कोरबा, शैलाभ कुमार साहू क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रायपुर से यथावत, विजेंद्र पाटले संयुक्त कलेक्टर कोरबा से अपर कलेक्टर कटघोरा, सुश्री भारती चंद्राकर संयुक्त संचालक संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर से यथावत, नूतन कुमार कंवर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा यथावत, सुश्री इंदिरा देवहारी संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव से अपर कलेक्टर बालोद तथा श्रीमती ज्योति सिंह उपायुक्त संभागीय आयुक्त कार्यालय रायपुर संभाग से यथावत।





Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 4
Views This Month : 9
Total views : 62821



