Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बेटी को 1000 तोला सोना, गिफ्ट की डेढ़ करोड़ की कार, अब ससुर को लगाया 107 करोड़ का चूना

बेटी को 1000 तोला सोना, गिफ्ट की डेढ़ करोड़ की कार, अब ससुर को लगाया 107 करोड़ का चूना

कारोबारी ने शादी में अपनी बेटी को 1000 तोला सोना दिया था. इतना ही नहीं गिफ्ट में डेढ़ करोड़ रुपए की कार भी दी थी. बताया जाता है कि कारोबारी के दामाद ने कुछ संपत्तियों पर मालिकाना हक भी जमा लिया.

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कच्चा तेल 80 डॉलर के नीचे, देखें सबसे सस्ता कहां मिल रहा ईंधन

दुबई मूल के एक एनआरआई कारोबारी के तब होश उड़ गए, जब उसे यह पता चला कि उसके दामाद ने उसे 100 करोड़ से ज्यादा का चूना लगा दिया है. एनआरआई कारोबारी अब्दुल लहिर हसन ने 2017 में अपनी बेटी की शादी केरल के रहने वाले एक शख्स से की थी. तब उसे यह अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि वो ही दामाद उसके साथ 107 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करेगा. कारोबारी ने शादी में अपनी बेटी को 1000 तोला सोना दिया था. बताया जाता है कि कारोबारी के दामाद ने कुछ संपत्तियों पर मालिकाना हक भी जमा लिया.

See also  गढ़ा बाज़ार में गिरा पेड़, कई घर हुए क्षतिग्रस्त

दामाद की पहचान मोहम्मद हफीज के रूप में हुई है, जो केरल के कासरागोड का रहना वाला है. जब कारोबारी को इस बात की आशंका हुई कि उसका दामाद, असल में उसके साथ धोखा कर रहा है, तो उसने अलुवा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराया. बताया जाता है कि आरोपी दामाद फरार है और फिलहाल गोवा में रह रहा है. इस मामले का खुलासा तीन महीने पहले हुआ, जिसकी जांच 24 नवंबर को केरल पुलिस के क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है.

दामाद को गिफ्ट में दी थी डेढ़ करोड़ की कार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कारोबारी हसन ने पूरी घटना का खुलासा एक टीवी चैनल से बातचीत में की. उन्होंने बताया कि शिकायत के बावजूद आरोपी दामाद को गिरफ्तार नहीं किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए भी नहीं बुलाया और उससे 1.5 करोड़ कीमत की कार भी बरामद नहीं की गई. उन्होंने बताया कि उसे धोखाधड़ी का पता तब चला जब उसने ईडी को देने के लिए 4 करोड़ रुपए की मांग की.

See also  जबलपुर भेडाघाट अंतर्गत धुआंधार की पहाड़िया में धारदार हथियार से पेट में हमला कर एवं सिर पर पत्थर पटककर हत्या

दामाद ने अकेले नहीं किया पूरा खेल

रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग कामों के लिए जैसे जमीन खरीदने, फूटवेयर का शोरूम खोलने के लिए आरोपी दामाद ने अपने कारोबारी ससुर से 92 करोड़ रुपए ठग लिए थे. एक पुलिस अधिकारी अक्षय थॉमस ने बताया कि शख्स के दामाद ने अकेले ही पूरा खेल नहीं किया, बल्कि इसमें उसका किसी ने साथ भी दिया है. कारोबारी ने दोनों का नाम एफआईआर में दिया है. हालांकि इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि असल में उसकी बेटी भी इस अपराध में शामिल थी या नहीं.

300 से ज्यादा भेड़ियों की देखभाल करता है ये शख्स, परिवार की तरह रहता है साथ, जानवर भी समझते हैं अपने जैसा!

See also  विदिशा: शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर फ्री मामा कोचिंग क्लास शुरू की
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights