
भाजपा ने रविवार को तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो जारी किया है। भाजपा नेता हरीश खुराना ने ये वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। उन्होंने लिखा- केजरीवाल के लाट साहब के ठाठ। जेल में 10 कमर्चारी उनकी सेवा करते हैं।
VIDEO में जेल की एक सेल दिखाई दे रही है। इसमें कुछ कर्मचारी साफ-सफाई करते और बिस्तर संभालते नजर आ रहे हैं। 2 मिनट का ये वीडियो 1 अक्टूबर 2022 का है। भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जैन को 5 महीने से बेल नहीं मिली
प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 31 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से जैन तिहाड़ में बंद हैं। उन्होंने जमानत की अर्जी लगाई है, लेकिन 5 महीने में उन्हें एक भी बार बेल नहीं दी गई है।





Users Today : 17
Users This Month : 207
Total Users : 237065
Views Today : 19
Views This Month : 321
Total views : 59799



