
सिवनी जिले केवलारी थाना क्षेत्र में आज शाम चौधरी पेट्रोल पंप के सामने मुख्य मार्ग पर बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में युवक और उसके दो भांजों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बहन गंभीर रूप से घायल है। युवक बाइक से बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था।
आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट में श्रद्धा की हत्या कबूली
अंकित बाइक से बहन शशिकला बरकड़े को गांव सिरोली से उसकी ससुराल पथरगोड़ी छोड़ने जा रहा था। उसके साथ उसके दोनों प्रिंस (6) और क्रश (2) भी थे। अंकित बाइक से केवलारी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अंकित और दोनों भांजों की मौके पर ही मौत हो गई। शशिकला गंभीर रूप से घायल हैं। शशिकला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
पुलिस में भर्ती नहीं हो पाया तो नकली सब इंस्पेक्टर बना, दो साथियों को भी पहनाई वर्दी
सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही केवलारी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतकों के शव को केवलारी अस्पताल में रखा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं पूरे घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है।





Users Today : 9
Users This Month : 219
Total Users : 237077
Views Today : 13
Views This Month : 338
Total views : 59816



