Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

शाह बोले- गुजरात में फिर भाजपा सरकार बनेगी:कहा- मुकाबला कांग्रेस से

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी 1 दिसंबर को पहले चरण का मतदान होना है। इससे एक दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि गुजरात में भाजपा फिर सरकार बनाएगी। न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में शाह ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस ही मुख्य विपक्षी पार्टी है,

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी 1 दिसंबर को पहले चरण का मतदान होना है। इससे एक दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि गुजरात में भाजपा फिर सरकार बनाएगी। न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में शाह ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस ही मुख्य विपक्षी पार्टी है, लेकिन वह देशभर में संकट से जूझ रही है। इसका असर गुजरात में भी नजर आ रहा है।

आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट में श्रद्धा की हत्या कबूली

शाह ने कहा- गुजरात के चुनाव परिणाम का इंतजार कीजिए। आपको AAP का नाम जीतने वाले कैंडिडेट्स की लिस्ट में कहीं नहीं मिलेगा। शाह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और विकास के साथ बिना भेदभाव वाली नीतियों के दम पर भाजपा गुजरात में जीत दर्ज करेगी।

See also  ‘द्वार राशन योजना’के लिए SC जाएगी बंगाल सरकार

अपनी भाषा में शिक्षा से टेलेंट का इस्तेमाल होगा
इंटरव्यू में शाह ने मातृभाषा में शिक्षा देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि तकनीक, कानून और मेडिकल फील्ड की पढ़ाई मातृभाषा में कराने से देश के टेलेंट का इस्तेमाल हो सकेगा। उन्होंने कहा- मैं स्टूडेंट्स से कहना चाहता हूं कि वे भारत का असली इतिहास पढ़ें। वे उन जननायकों और साम्राज्यों के बारे में भी जानें, जिन्हें इतिहासकारों ने भुला दिया था।

गुजरात में 1 दिसंबर को 89 सीटों पर चुनाव
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 1 दिसंबर को मतदान होगा। इसके लिए मंगलवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा, इसके लिए 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस दौरान मोरबी, कच्छ, राजकोट, पोरबंदर और जूनागढ़ जैसी सीटों पर वोटिंग होगी। 19 जिलों में होने वाली वोटिंग में 2 करोड़ से ज्यादा वोटर्स अपने मत का प्रयोग करेंगे।

See also  कर्नाटक सरकार ने मदरसों की गतिविधियों जाँच की कवायद शुरू की : सूत्र

आटो से बैग से नगद 2 लाख रूपये चुराने वाली महिला एवं आटो चालक गिरफ्तार,

पहले फेज वाली सबसे ज्यादा सीटों पर भाजपा का कब्जा
पहले फेज में गुजरात की कुल 89 सीटों पर मतदान होना है। इन सीटों में से भाजपा के पास सबसे ज्यादा 58, कांग्रेस के पास 26 और BTP के पास 2, NCP के पास एक सीट है। वहीं, इन 87 में से दो सीटें रिक्त थीं। इस फेज में जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें छह से सात सीटों पर AAP का असर है। इनमें छह सीटें सूरत जिले की हैं। वहीं, एक सीट द्वारका की है।

मनु मिश्रा 2
See also  गुजरात विधानसभा चुनाव: अरविंद केजरीवाल बोले- सूरत के हीरा व्यापारियों को मिलना चाहिए भारत रत्न सम्मान
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights