Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

चीन में सरकारी सख्ती के बावजूद उग्र प्रदर्शन:ग्वांगझू में पुलिस पर कांच की बोतलें फेंकी

चीन में पुलिस की सख्ती के बावजूद जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। ग्वांगझू शहर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प देखी जा सकती है। ग्वांगझू शहर में लोग पुलिस पर कांच की बोतलें फेंकते नजर आए। साथ ही लोगों ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ नारेबाजी भी की।

पुलिस प्रोटेस्ट को दबाने के लिए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ रही है। लोगों को जबरदस्ती गिरफ्तार किया जा रहा है। दरअसल, लोग कोरोना पाबंदियों के नाम पर सरकारी सख्ती से नाराज हैं। चीन के शिंजियांग में 25 नवंबर को बिल्डिंग में आग से 10 लोगों की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा था। आरोप है कि लॉकडाउन की वजह से समय पर रेस्क्यू टीम नहीं पहुंच सकी थी।

See also  ऋषि के PM बनते ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आवास में जले दीये

लोग पथराव कर रहे, पुलिस खुद को बचा रही
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को विलियम यांग नाम के पत्रकार ने शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि प्रदर्शन रुकने की बजाय उग्र हो रहे हैं। लोग पुलिस पर पथराव भी कर रहे हैं। इसमें सफेद PPE किट पहनी पुलिस खुद को बचाती हुई नजर आ रही है।

लोगों को हथकड़ियां पहनाकर अरेस्ट किया जा रहा
रॉयटर्स के मुताबिक, एक अन्य वीडियो में पुलिस कुछ लोगों को ले जाती हुई दिख रही है। इन लोगों के हाथ में हथकड़ियां लगी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस अपनी गाड़ियों में जबरदस्ती डाल कर ले जा रही है।

See also  हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली 20 साल की महिला के चेहरे, गर्दन पर मारी गई गोली; मौत

लोगों को घरों में कैद किया, फोन की तलाशी ली जा रही
सरकार इतनी सख्त हो गई है कि प्रदर्शनकारियों को घर से बाहर तक नहीं निकलने दे रही है। कई शहरों में भारी पुलिस बल मौजूद है जिसके चलते लोग इकट्ठा नहीं हो पा रहे हैं। पुलिस तुरंत भीड़ को खदेड़ रही है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों से सवाल किए जा रहे हैं और उनके फोन की तलाशी ली जा रही है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights