Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

अमेरिकी सीनेट में पास हुआ सेम सेक्स मैरिज बिल:जनवरी के पहले प्रेसिडेंट बाइडेन इसे कानून बनाएंगे

अमेरिकी सीनेट ने सेम सेक्स मैरिज बिल पास कर दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अब इसे हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव के पास फाइनल अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद प्रेसिडेंट बाइडेन बिल पर साइन करेंगे और इसे कानून बना दिया जाएगा। ये सारी प्रोसेस जनवरी के पहले पूरी हो जाएगी
अमेरिकी सीनेट ने सेम सेक्स मैरिज बिल पास कर दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अब इसे हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव के पास फाइनल अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद प्रेसिडेंट बाइडेन बिल पर साइन करेंगे और इसे कानून बना दिया जाएगा। ये सारी प्रोसेस जनवरी के पहले पूरी हो जाएगी

 अमेरिकी सीनेट ने सेम सेक्स मैरिज बिल पास कर दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अब इसे हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव के पास फाइनल अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद प्रेसिडेंट बाइडेन बिल पर साइन करेंगे और इसे कानून बना दिया जाएगा। ये सारी प्रोसेस जनवरी के पहले पूरी हो जाएगी।

इस बिल के कानून बनते ही समलैंगिक विवाह को मान्यता दी जाएगी। दूसरे शब्दों में कहें तो सेम सेक्स मैरिज करना गलत नहीं होगा। 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने इसे देश भर में बैन कर दिया था।सीनेट में इस बिल के पास होने पर खुशी जाहिर करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- ‘लव इज लव’ और अमेरिका में रहने वाले हर नागरिक को उस व्यक्ति से शादी करने का हक है जिससे वो प्यार करते हैं।

See also  5जी के पास टेलीमेडिसिन स्पेस को बड़े पैमाने पर खोलने का अवसर: ओरेकल

जुलाई में ये बिल हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव में पेश हुआ था
जून में सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के अधिकार की रक्षा करने वाले फैसले को पलट दिया था। इसके बाद से अमेरिका में लोगों को ये डर था कि सेम सेक्स मैरिज भी खतरे में आ सकती है। जिसके बाद बाइडेन की सरकार समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला ये बिल लाई।

जुलाई में इस बिल को हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव में पेश किया गया था। हाउस ने तय किया था कि इस बिल को कानून बनाने के लिए वोटिंग होगी, जिसके बाद इसे 16 नवंबर को सीनेट भेजा गया था। बिल को पास करने के लिए 100 सदस्यों में से 61 सदस्यों के वोट की जरूरत थी।

See also  पाकिस्तानी आवाम को डुबो रही शहबाज की नाकामी

बिना परमिट/अवैध रूप से धमाचौकड़ी कर संचालित 31 आटो/आपे जप्त

बाइडेन को जनवरी से पहले इसे कानून बनाना होगा
राष्ट्रपति बाइडेन को सेम सेक्स मैरिज कानून बनाने के लिए जनवरी 2023 के पहले बिल पर साइन करने होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि जनवरी में हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के कंट्रोल में आ जाएगा। इसके बाद बाइडेन को हर बड़ा फैसला लेने के लिए संसद में विपक्ष, यानी डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के भरोसे रहना होगा, क्योंकि हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव में जिस भी पार्टी की जीत होती है उस पार्टी का संसद में दबदबा होता है। वही पार्टी कानून बनाने में ज्यादा अहम रोल अदा करती है।

See also  पाकिस्तान में अस्पताल की छत पर मिलीं 200 से ज्यादा लाशें

घर में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए बंद घड़ी, घर और जीवन पर पड़ता है अशुभ प्रभाव

हाल ही में हुए मिड टर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन पार्टी ने हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव में बहुमत हासिल किया था। यहां जीतने वाले सभी रिपब्लिकन नेता जनवरी में पद ग्रहण करेंगे।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights