
तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को अपडेट करती है। बीते कुछ माह से तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। ऐसा माना जा रहा था कि दिसंबर माह की पहली तारीख से तेल कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमत में कुछ बदलाव कर सकती है
लेकिन आज भी तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत आज 1 दिसंबर, 2022 को पहले जैसी ही है।
दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1744 रुपए का
आपको बता दें कि कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 1744 रुपए है। बीते माह कटौती के बाद 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर 1744 रुपए का हो गया था। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी से पता चलता है कि घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में बगैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत 1053.00 रुपए में मिल रहा है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1995.50 रुपए से 1846 रुपए कीमत कर दी गई थी, जो अभी भी उसी कीमत पर मिलेगा। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1696 रुपए में मिलेगा, जबकि चेन्नई में LPG सिलेंडर का दाम एक नवंबर को 2009.50 रुपए की जगह 1893 रुपए कर दिया गया था।
दिल्ली सहित देश के 4 महानगरों में गैस सिलेंडर की कीमत में कोई भी फेरबदल नहीं हुआ है। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के कीमत बीते माह की तरह स्थिर हैं। कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1079 रुपए, मुंबई में 1052.50 रुपए और चेन्नई में 1068.50 रुपए है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत 1053.00 रुपए है।
बीते माह घट गए थे गैस सिलेंडर के दाम
कमर्शियल LPG के सिलेंडर के दाम बीते माह घट गए थे। दिल्ली में 115.50 रुपए कीमत में कटौती हुई थी। लगातार 6 बार से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घट रही थी, लेकिन अब 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले महीने दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115.5 रुपये, कोलकाता में 113 रुपये, मुंबई में 115.5 रुपये और चेन्नई में 116.5 रुपये की कटौती की गई थी। साल 2022 में घरेलू LPG सिलेंडर के रेट 5 बार बदले गए और हर बार इसका दाम बढ़ाया गया। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में 11 बार कटौती की गई।





Users Today : 29
Users This Month : 659
Total Users : 235543
Views Today : 33
Views This Month : 749
Total views : 57785



