Breaking News

शेयर बाजार का फिर नया रिकॉर्ड:सेंसेक्स ने 63,583 का ऑल टाइम हाई बनाया

शेयर बाजार हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, यानी गुरुवार (01 दिसंबर) को 63,500 के पार पहुंच गया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 63,583.07 का नया ऑल टाइम हाई भी बनाया है। इससे एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स ने 63303.01 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

त्रिपुंड की तीन रेखाओं का क्या है महत्व? जानें 27 देवताओं के वास करने का रहस्य

बुधवार को सेंसेक्स 417.81 या 0.67% बढ़कर 63,099.65 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही सेंसेक्स ने अपना नया क्लोजिंग हाई भी बनाया। सेंसेक्स पर आज 16 शेयरों में तेजी और 14 शेयरों में गिरावट है। आईटी शेयर सबसे ज्यादा चढ़े हैं।

See also  इस भारतीय कंपनी में तहलका, बड़ी संख्या में निकाले जा रहे लोग

निफ्टी ने भी नया ऑल टाइम हाई बनाया
निफ्टी ने भी नया ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,887.60 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले बुधवार को निफ्टी ने 18,816.05 का ऑल टाइम हाई बनाया था। निफ्टी के 50 में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट है।

आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा चढ़ा
NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 9 में तेजी दिख रही है। आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.33% की तेजी है। मीडिया सेक्टर 1.20% चढ़ा है। बैंक, रिलल्टी, मेटल और फाइनेंशियल सर्विसेज में करीब आधा फीसदी की तेजी है। ऑटो, एफएमसीजी और फार्मा में गिरावट है।

See also  छठ पूजा पर घर जाने के लिए ट्रेनों में मारामारी, बुहत महंगी हुई हवाई जहाज की सवारी

टेक महिंद्रा में 2% की तेजी
सेंसेक्स पर टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, विप्रो में करीब 2% की तेजी है। HDFC बैंक, इंफोसिस 1% से ज्यादा चढ़े हैं। वहीं गिरावट की बात करें तो M&M, ITC, NTPC में करीब 1% टूटे हैं। HULर और ICICI बैंक में करीब आधा फीसदी की गिरावट है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights