
नई दिल्ली: भारत में बीते कुछ वर्षों से स्मार्टफोन की बिक्री (Smartphone Sale) तो तेजी से बढ़ी ही है। अब स्मार्ट टेलीविजन (Smart TV) का जादू भी लोगों के सिर चढ़ रहा है। तभी तो बीते जुलाई-सितंबर की तिमाही में स्मार्ट टीवी की बिक्री (Smart TV Sale) सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़ी है। यह जानकारी काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट से मिली है। इस रिपोर्ट के मुताबिक त्योहारी में आकर्षक मार्केटिंग स्ट्रेटेजी, कई नयी पेशकशों, उत्पाद पर ऑफर और मांग बढ़ाने के लिए किए गए उपायों से बिक्री में उछाल आया है।
इस रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि देश के स्मार्ट टीवी बाजार में विदेशी ब्रांडों का ही जलवा है। यदि देश की स्मार्ट टीवी सेगमेंट की बात की जाए तो इसमें ग्लोबल ब्रांडों की 40 फीसदी की हिस्सेदारी है। इनमें चाइनीज ब्रांडों ने बिक्री में 38 प्रतिशत का योगदान दिया। हालांकि, कुल स्मार्ट टीवी बिक्री में भारतीय ब्रांडों की हिस्सेदारी भी बढ़ी है। बीते तिमाही में यह दोगुना होकर 22 प्रतिशत पर पहुंच गई है।





Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



