Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कनाडा में इच्छा मृत्यु बनी मुसीबत:1 साल में 10 हजार लोगों ने आत्महत्या की

कनाडा में इच्छा मृत्यु की इजाजत मुसीबत बनती जा रही है। यहां पिछले साल यानी 2021 में ही 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इच्छा मृत्यु के जरिए जान दे दी। ये कनाडा में साल भर में हुई कुल मौतों से 3% से ज्यादा है। अब 4 महीने बाद मार्च 2023 में मानसिक तौर पर बीमार लोगों को भी कानूनन इच्छा मृत्यु की इजाजत मिल जाएगी।

इसके तहत नाबालिगों को भी इच्छा मृत्यु का अधिकार दे दिया जाएगा। इतनी बड़ी संख्या में इच्छा मृत्यु करने की वजह से ‘द डीप प्लेसेस: ए मेमोएर ऑफ इलनेस एंड डिस्कवरी’ के लेखक रॉस दौतहत कहते हैं- जब साल भर में 10 हजार लोग इच्छा मृत्यु कर रहे हों तो इच्छा मृत्यु की इजाजत किसी सिविल सोसायटी की निशानी नहीं रह जाती, बल्कि यह आतंक का राज्य हो जाता है।

See also  ब्लू टिक के लिए तो ट्विटर को देने ही होंगे पैसे

इच्छा मृत्यु के समर्थन में लोग
रॉस ने कहा- हालांकि देश में ज्यादातर लोग इच्छा मृत्यु की इजाजत के समर्थन में हैं। उनका मानना है कि गरिमा के साथ जीने के साथ-साथ गरिमा के साथ मरना भी मनुष्य का अधिकार है। एसोसिएटेड प्रेस की मारिया चेंग अपनी रिपोर्ट में बताती हैं कि कनाडा में स्वास्थकर्मी ऐसे लोगों को भी यूथेनेशिया की सलाह दे रहे हैं, जो आर्थिक तंगी की वजह से परेशान हैं और आत्महत्या के बारे में सोचने लगे हैं।

रॉस दौतहत ने कहा- यह स्वाभाविक तौर पर विनाशकारी विचार है। अगर इसे ऐसे ही छोड़ दिया गया तो आने वाले समय में यह ऐसा समाज तैयार कर देगा, जहां लोग मौत को बेहतर समझने लगेंगे और यह मानवता का अंतिम अध्याय होगा।

मनु मिश्रा 2
See also  चीन की आपत्ति पर भारत ने सुनाई खरी-खरी
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights