Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कोलंबिया में लैंडस्लाइड, 8 बच्चों समेत 34 की मौत:बस मिट्टी में दबी

साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां रिसाराल्डा प्रांत में एक बस लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई। इस हादसे में 34 लोगों की मौत हो गई। नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट (UNGRD) के मुताबिक, मरने वालों में 8 बच्चे हैं। मलबे में अभी भी कई लोग दबे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के बाद रिसाराल्डा प्रांत में भूस्खलन हो गया। बस के साथ कुछ अन्य गाड़ियां भी मलबे में दब गईं। बस कैली शहर से चोको प्रांत के कोंडोटो शहर जा रही थी। तभी प्यूब्लो रिको और सांता सेसिलिया के बीच यह हादसा हुआ।

See also  बिरयानी नहीं मिलने से नाराज शख्स ने पेट्रोल छिड़ककर रेस्टोरेंट में लगाई आग

चश्मदीद बोला- मलबा इतनी तेजी से नीचे आया की कोई भाग नहीं पाया
हादसे के दौरान घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने आंखोंदेखी बताई। उसने कहा- पहले एक कार हादसे का शिकार हुई। इसके चलते रास्ता बंद हो गया। पीछे आ रही गाड़ियां रुक गईं। हादसे के बाद एक जीप, बस और मोटरबाइक यहां रुकी हुई थी तभी अचानक से लैंडस्लाइड हुआ। मलबा इतनी तेजी से नीचे आया की कोई भाग नहीं पाया। बस में 2 ड्राइवर थे। कई यात्री भी सवार थे।

7 साल की बच्ची को मलबे से निकाला
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने बताया- इस मुश्किल समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। रेस्क्यू टीम के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल 9 लोगों को बचाया जा चुका है। इनमें एक 7 साल की बच्ची को मलबे से जिंदा बाहर निकाला। हादसे में उसकी मां की मौत हो गई है।

See also  PM मोदी-जेलेंस्की की बात से US खुश पुतिन को अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने अलग-थलग कर दिया

पापा ने मां और मेरी बहन को भी बाहर निकाला
एक अधिकारी ने कहा- मरने वाले एक शख्स की पहचान गुइलेर्मो इबारगुएन के रूप में हुई है। उनके बेटे ने कहा- हादसे के बाद मैं डर गया था। पापा ने बस से निकलने में मेरी मदद की। उन्होंने मुझसे खिड़की के बाहर कूदने के लिए कहा, जैसे ही मैं बस से बाहर निकाला तो मैंने देखा की चारों तरफ कीचड़ और मिट्टी है। पापा ने मां और मेरी बहन को भी बाहर निकाला, लेकिन वो खुद को बाहर नहीं निकाल पाए।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights