Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बिजनेसमैन को हनी ट्रैप करने वाली दिल्ली की यूट्यूबर गिरफ्तार:झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 80 लाख लूटे थे

दिल्ली पुलिस ने एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है जिसने एक बिजनेसमैन काे हनीट्रैप करके उससे 80 लाख रुपए लूटे थे। नमरा कादिर नाम की इस यूट्यूबर ने प्राइवेट कंपनी के मालिक को रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी।

कादिर को सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। कादिर का पति और मामले में सह-आरोपी मनीष उर्फ विराट बेनीवाल फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे ढूंढने के लिए छापेमारी की जा रही है।

RBI ने ब्याज दरें 0.35% बढ़ाईं:20 साल वाले 30 लाख के लोन पर करीब 1.55 लाख रु. ज्यादा चुकाने होंगे

पुलिस ने बताया कि कादिर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे रिमांड में ले लिया गया है। उसने विक्टिम से जो पैसा और सामान लिया था, उसे रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। उसके पति को भी जल्द ही ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा।

See also  भूपेश बघेल के घर कार्रवाई समर्थकों ने ED की गाड़ी रोकी

22 साल की कादिर के यूट्यूब पर 6.17 लाख सब्सक्राइबर्स
नमरा कादिर की उम्र 22 साल है और यूट्यूब पर उसके 6.17 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उसके खिलाफ बादशाहपुर के 21 साल के दिनेश यादव ने अगस्त में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कादिर और उसके पति ने अंतरिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी।

ईरान में 5 लोगों को मौत का फरमान:इन प्रदर्शनकारियों पर सैनिक की हत्या का आरोप, 3 बच्चों समेत 11 को जेल

कोर्ट की तरफ से यह याचिका खारिज होने के बाद उनके खिलाफ नोएडा सेक्टर 50 के थाने में 26 नवंबर को FIR रजिस्टर की गई। इस रिपोर्ट में लिखा गया कि कादिर और बेनीवाल दिल्ली के शालीमार गार्डन के रहने वाले हैं।

See also  श्रद्धा वालकर जैसा केस : दिल्ली के पांडव नगर में मां-बेटा गिरफ्तार, हत्या के बाद शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखे

अपने चैनल पर बिजनेस प्रमोट करती थी कादिर
ऐडवर्टाइजिंग फर्म चलाने वाले बिजनेसमैन दिनेश ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले वह कादिर के कॉन्टैक्ट में आया। तब पति बेनीवाल भी उसके साथ था। कादिर ने अपने चैनल पर उसका बिजनेस प्रमोट करने के लिए 2 लाख रुपए मांगे।

दिनेश ने बताया, ‘कुछ दिन बाद कादिर ने मुझे बताया कि वह मुझे पसंद करती है और शादी करना चाहती है। इसके बाद हम दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। अगस्त में कादिर और बेनीवाल के साथ मैं क्लब गया, जहां उन्होंने रात को एक रूम बुक किया। अगली सुबह जब मैं सोकर उठा तो कादिर ने मुझसे सारे बैंक कार्ड और स्मार्ट वॉच मांगे। उसने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने उसकी बात नहीं मानी तो वह मुझे रेप के झूठे केस में फंसा देगी।‘

See also  आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने ग्राहक-केंद्रित सेवाओं पर शुल्क में भारी छूट की घोषणा की

दिनेश के मुताबिक उन दोनों ने मिलकर उससे 80 लाख रुपए से ज्यादा की रकम और गिफ्ट आइटम लिए हैं। जब इस बारे में दिनेश ने अपने पिता को बताया तो वे उसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने आए।

64 साल की उम्र में विक्रम किर्लोस्कर का निधन:दिल का दौरा पड़ने से गई जान

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights