
क्राइम न्यूज कनाडा की राजधानी टोरंटो की एक बिल्डिंग में एक शख्स ने खुलेआम फायरिंग कर दी। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, पुलिस से झड़प में संदिग्ध शूटर की भी मौत हो गई। यॉर्क रीजनल पुलिस चीफ जेम्स मैकस्वीन ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह खतरे से बाहर है। फिलहाल इलाके के सभी नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।
शूटिंग का दृश्य ‘भयानक’
मैकस्वीन ने बताया कि फायरिंग के बाद का दृश्य बेहद भयानक था। फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि फायरिंग करने वाला शख्स उसी बिल्डिंग या इलाके का था। इस घटना की जांच ओंटारियो की स्पेशल इंवेस्टिगेशन यूनिट कर रही है। इसके अधिकारी उन मामलों की जांच करते हैं, जिनमें ज्यादा लोग जख्मी होते हैं या उनकी मौत होती है। साथ ही जिन मामलों में पुलिस शामिल होती है।
बड़े से बड़े कर्ज से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं नमक के पानी के अचूक उपाय
कनाडा में मास शूटिंग दुर्लभ
केवल टोरंटो ही नहीं, बल्कि पूरे कनाडा में मास शूटिंग के मामले दुर्लभ हैं। टोरंटो दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक है। देश में रहने वाले लोग ऐसे मामलों से डरते हैं, क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है जैसे वे अमेरिका के गन वायलेंस के करीब बढ़ रहे हैं।





Users Today : 0
Users This Month : 5
Total Users : 239383
Views Today :
Views This Month : 5
Total views : 62817



