फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने भी शिरकत की। शाहरुख, कतर में अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान’ का प्रमोशन कर रहे थे। इसी बीच का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख ने इंग्लिश फुटबॉलर रूनी के साथ अपना आइकॉनिक पोज भी मारा। इसी के साथ दोनों ने शो पर बहुत मजेदार बातचीत भी की। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें, FIFA वर्ल्ड कप के दौरान शाहरुख के अलावा ‘पठान’ की को-स्टार दीपिका पादुकोण भी मौजूद थीं। दीपिका ने केर कासिलास के साथ फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का इनॉगरेशन किया। दीपिका ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनी हैं।





Users Today : 0
Users This Month : 5
Total Users : 239383
Views Today :
Views This Month : 5
Total views : 62817



