Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

भाजपा संसदीय दल की बैठक में PM मोदी पहुंचे:कृषिमंत्री तोमर ने सांसदों के लिए की लंच की व्यवस्था; संसद में गूंज सकता है तवांग

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज भाजपा की संसदीय दल की मीटिंग हुई। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। मीटिंग में संसद में चल रही कार्यवाही पर चर्चा हुई। इससे पहले 14 दिसंबर को भाजपा की बैठक में PM मोदी के लिए लगातार 3 मिनट तक तालियां बजी थीं। ये स्वागत गुजरात में जीत के लिए किया गया था।

इधर, संसद परिसर में आज सभी सांसदों के लंच की व्यवस्था केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने की है। PM मोदी भी दोपहर के भोजन में भी शामिल होंगे। PM ने 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स घोषित किया है। इसी के तहत संसद में आज ज्वार, बाजरा और रागी से बने भोजन परोसे जाएंगे।

See also  टैटू व्यवसायी की बीच राह में गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को मान्नीय न्यायालय ने किया आजीवन कारावास एवं 12000-12000 रूपये के अर्थदंड से दंडित

असदुद्दीन ओवैसी बोले- PM मोदी देश को गुमराह कर रहे
अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में हुई झड़प का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से संसद में बहस कराने की फिर से मांग की है। उन्होंने कहा कि PM मोदी देश को गुमराह कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि हमारे क्षेत्र में कोई निर्माण नहीं हुआ है, लेकिन सैटेलाइट्स की तस्वीरें बताती हैं कि चीनी सैनिकों ने डेपसांग और डेमचोक पर कब्जा कर लिया है।

खड़गे बोले- चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा में कहा कि चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है। इस मुद्दे पर हम चर्चा नहीं करेंगे तो और क्या चर्चा करेंगे? हम सदन में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं। लेकिन सरकार चर्चा से भाग रही है।

See also  ‘धनुष और तीर’ के दावे पर EC ने ठाकरे को आज दोपहर तक अपने दस्तावेजों प्रस्तुत करने का समय दिया

लोकसभा में उठा कश्मीरी पंडितों का मुद्दा
लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आज कश्मीरी पंडित कश्मीर छोड़ रहे हैं। आतंकी कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाने के लिए उनके नामों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं। ऐसे में सदन में जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights