
अवतार ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 46 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 129 करोड़ हो गई है। इस हिसाब से इसने अपना पहला वीकेंड 129 करोड़ के साथ खत्म किया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब तक 160 करोड़ रुपए बटोर चुकी है। अवतार-2, एवेंजर्स एंडगेम के बाद ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बन गई है। एवेंजर्स एंडगेम ने ओपनिंग वीकेंड पर 159 करोड़ की कमाई की थी।
तीन दिनों में 129 करोड़ का कलेक्शन किया
अवतार 2 ने रिलीज के पहले दिन 41 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने तकरीबन 45 करोड़ की कमाई की थी। अब 46 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म की कुल कमाई 129 करोड़ हो गई है।
ओपनिंग वीकेंड पर दूसरी बेस्ट फिल्म बनी
अवतार 2 ने भारत में रिलीज होने वाली सभी हॉलीवुड फिल्मों में दूसरा सबसे बेस्ट ओपनिंग वीकेंड हासिल किया है। 157.20 करोड़ के साथ एवेंजर्स एंडगेम पहले नंबर पर है। वहीं एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर, 94.30 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर है। इसके अलावा 79.50 करोड़ के साथ डॉक्टर स्ट्रेंज-मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस चौथे और 79.14 करोड़ के साथ स्पाइडर-मैन नो वे होम पांचवे पोजिशन पर है।
हाइएस्ट फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में भी एंडगेम से पिछड़ी अवतार 2
अवतार ने भले ही पहले दिन 41 करोड़ का कलेक्शन किया हो लेकिन, वो एवेंजर्स एंडगेम के फर्स्ट डे कलेक्शन से काफी पीछे रह गई। एवेंजर्स एंडगेम ने रिलीज के पहले दिन पूरे इंडिया में 52 करोड़ की कमाई की थी।
किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए इंडिया में हाइएस्ट फर्स्ट कलेक्शन का ये अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड है। इस रिकॉर्ड को अवतार 2 भी नहीं तोड़ पाई है।





Users Today : 7
Users This Month : 637
Total Users : 235521
Views Today : 7
Views This Month : 723
Total views : 57759



