Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

राज्य स्तरीय स्वच्छता समग्र समारोह 14 अक्टूबर को होगा भोपाल में, मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदान करेंगे स्वच्छता सम्मान

भोपाल 

नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 14 अक्टूबर मंगलवार को भोपाल के रवीन्द्र भवन हंसध्वनि सभागार में 5वां राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह एवं कार्यशाला “स्वच्छता समग्र” का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 1 बजे समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नगरीय निकायों को स्वच्छता सम्मान प्रदान करेंगे। समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय एवं राज्यमंत्री मती प्रतिमा बागरी भी मौजूद रहेंगी।

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास  संकेत भोंडवे ने बताया कि कार्यक्रम में स्वच्छता पखवाड़ा पर आधारित विशेष फिल्म एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के डिजिटल पोस्टर का लोकार्पण भी किया जायेगा। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव  संजय दुबे, स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रदेश के शहरी विकास के रोडमेप की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे।

See also  टीबी मुक्त भारत अभियान को देना होगा जनआंदोलन का रूप: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

कार्यशाला के विषय

कार्यशाला में सुबह 9 बजे से समानान्तर सत्र के रूप में चर्चा होगी। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास  भोंडवे का प्रारंभिक उद्धबोधन प्रदेश में लीगेसी वेस्ट वायु गुणवत्ता और शहरी स्वच्छता की चुनौतियां विषय पर होगा। कार्यशाला में समानान्तर सत्र होंगे। इनमें प्रमुख रूप से नर्मदा बेसिन, धार्मिक और पर्यटन महत्व के शहरों में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की चुनौतियां विषय रहेगा। इस सत्र में महापौर उज्जैन  मुकेश टटवाल, जबलपुर महापौर  जगत बहादुर सिंह, एमडी पर्यटन विकास निगम  इलैया राजा और डारेक्टर रेंस्पांसिबल ट्यूरिज्म मिशन  डीपी सिंह शामिल होंगे। एक अन्य सत्र में शहरों में लीगेसी अपशिष्ट की वर्तमान स्थिति एवं चुनौती विषय पर इंदौर महापौर  पुष्यमित्र भार्गव, छिंदवाड़ा महापौर  विक्रम सिंह अहाके, ग्वालियर महापौर मती शोभा सिकरवार, आयुक्त नगर निगम इंदौर  दिलीप कुमार यादव, आयुक्त ग्वालियर  संघ प्रिय और सचिव मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विचार व्यक्त करेंगे।

See also  योगी सरकार के प्रयासों का असर, पांच साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

समानान्तर सत्र में ही शहरों की कार्य योजना का प्रस्तुतिकरण, शहरों की सफाई, सौंदर्यीकरण और छोटे शहरों में विकास की संभावनाएं विषय पर महापौर भोपाल मती मालती राय, आयुक्त उज्जैन  अभिलाष मिश्रा, आयुक्त भोपाल मती संस्कृति जैन, आयुक्त सागर  राजकुमार खत्री अपने विचार व्यक्त करेंगे।

सफाई मित्रों से संवाद

नगरीय निकायों में कार्यरत सफाई मित्रों की कुशलता वृद्धि के संबंध में नगर निगम महापौर, आयुक्तों और संबंधित विषय-विशेषज्ञों के बीच संवाद होगा। इस सत्र में सफाई मित्रों को राज्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर चर्चा होगी।

 

Author:

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights