Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

CM हेमंत सोरेन ने पिता शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, दिशोम गुरु के संघर्षों को किया नमन

 

रांची

आज यानी रविवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन है। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि बाबा दिशोम शिबू सोरेन का संघर्ष, जीवन और उनके आदर्श सदियों तक लोगों को न्याय, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उनका जीवन झारखंड के इतिहास का प्रेरणास्रोत है।

सीएम हेमंत ने आज गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की भी शुरुआत की। इस योजना से राज्य के छात्रों को उच्च शिक्षा में मदद मिलेगी। वहीं, इससे पहले सीएम हेमंत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने पिता के संघर्षों को याद किया। सीएम हेमंत ने लिखा, “आज, मेरे बाबा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जन्म जयंती है। यह मेरे लिए महज एक महान नेता का जन्मदिन नहीं है, बल्कि उस पिता की याद है जिन्होंने मुझे जीवन जीने की कला सिखाई, संघर्ष करना सिखाया और सबसे महत्वपूर्ण, बिना झुके अपनी गरिमा, मूल्यों और सच्चाई पर अडिग रहना सिखाया।”

See also  रमजान माह का समापन, ईद उल फ़ित्र शनिवार को

सीएम हेमंत सोरेन ने आगे कहा, “बाबा ने पूरे जीवन अन्याय के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। उन्होंने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। मैंने उन्हें कई बार थका हुआ देखा, लेकिन टूटते कभी नहीं देखा। उनकी वो अटूट इच्छाशक्ति और दृढ़ता आज भी मेरे

 

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights