जबलपुर। पाक माह रमजान शरीफ़ का समापन शुक्रवार को हुआ। शनिवार को मुस्लिम धर्मावलंबी पूरे माह रोज़े और इबादत के बाद अल्लाह का शुक्र अदा करने के लिए ईद उल फ़ित्र की नमाज़ अदा करेंगे।
मुफ्ती ए-आजम मध्यप्रदेश हजरत मौलाना डॉक्टर मुशाहिद रज़ा कादरी सुबह 10 बजे मुस्लिम बंधुओं को सम्बोधित करेंगे। जिसके बाद ठीक सुबह 10:30 बजे नायब मुफ्ती ए-आजम मध्यप्रदेश हजरत सूफी जियाउल हक कादरी बुरहानी ईद की नमाज अदा कराएंगे। हजरत मौलाना इनामुल हक कादरी ने नमाज़ से पहले समय पर पहुँचने की अपील की है।
गोहलपुर मोमिन ईदगाह: गोहलपुर मोमिन ईदगाह में ईद कि नमाज़ सुबह 8:30 बजे हाफिज मुहम्मद ताहिर साहब अदा कराएंगे।
उपनगरीय क्षेत्र गढ़ा ईदगाह: गढ़ा ईदगाह में सुबह 10 बजे हाफिज कारी मौलाना अमीर अशरफ ईद की नमाज अदा कराएंगे। कमेटी के हाजी तौसीफ रजा और पदाधिकारीगण ने समय से पहले पहुँचने की अपील की है। मस्जिद अहले सुन्नत वल जमाआत, दरीखाना पी.एस.एम. में नमाज़ सुबह 8 बजे अदा की जाएगी।
शिया जामा मस्जिद, फूटाताल: शिया जामा मस्जिद में मौलाना सैय्यद हैदर मेहंदी साहब ईद की नमाज़ सुबह 9:30 बजे, अदा कराएंगे। श्री बाबा जैदी ने समय से पहले पहुँचने की अपील की है।
ईदगाह सदर बाजार: ईदगाह, सदर बाजार में सुबह 9 बजे हाफिज कारी सुल्तान अशरफी ईद की नमाज अदा कराएंगे। कमेटी के अकबर खान सरवर और अब्दुल शफीक कुरैशी ने समय से पहले पहुँचने की अपील की है।
ईद के मौके पर मुस्लिम इस्लाह कमेटी के हाजी क़दीर सोनी, हाजी शेख जमील नियाज़ी, सरदार हामिद हुसैन, हाजी मक़बूल अहमद रज़वी, मतीन अंसारी, पप्पू वसीम खान, हाजी मुईन खान, अयाज़ राईन, मुबारक अली क़ादरी, सैय्यद क़ादिर अली क़ादरी, याकूब अंसारी, बाबा रिज़वान, अशरफ़ मंसूरी, शमीम अंसारी गुड्डु, शादाब अंसारी, जवाहर क़ादरी आदि ने नगरवासियों को ईद की मुबारकबाद पेश की और पर्व को परंपरागत शालीनता और साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है।





Users Today : 0
Users This Month : 806
Total Users : 235690
Views Today :
Views This Month : 954
Total views : 57990



