जबलपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर “सिहोरा में फिर शुरू हुई लड़ाई” शीर्षक से वीडियो पोस्ट कर वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना सिहोरा में 7 मार्च को शिवम कुमार श्रीवास उम्र 24 वर्ष निवासी चौपड़ा ने लिखित शिकायत की थी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी अन्य स्थान का वीडियो उपयोग करते हुए “सिहोरा में फिर शुरू हुई लड़ाई” शीर्षक से फर्जी वीडियो पोस्ट कर वायरल की गई है। इस पोस्ट के माध्यम से सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का प्रयास किया गया है।
लिखित शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 66(डी) आईटी एक्ट एवं 223(बी) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी वीडियो पोस्ट करने वाले अज्ञात आरोपी की शीघ्र पतसाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्को के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गई।
विवेचना के दौरान साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इंस्टाग्राम आईडी के धारक की पहचान अजय सिंह राजपूत पिता अनिल सिंह राजपूत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पटना रोड थाना बहोरीबंद जिला कटनी के रूप में होने से गठित टीम द्वारा दबिश देते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त करते हुए प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय सिहोरा के समक्ष पेश किया गया।
जबलपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ अथवा गलत जानकारी पोस्ट या साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार से कानून का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सिहोरा श्रीमति प्रतीक्षा मार्काे, आरक्षक नीरज चौरसिया, देवराज कौरव आकाश सोनकर एवं सोशल मीडिया शेल के आरक्षक अभय सिंह, शुभम, अमरीश , महिला आरक्षक सुलेखा की सराहनीय भूमिका रही।





Users Today : 5
Users This Month : 57
Total Users : 234633
Views Today : 5
Views This Month : 76
Total views : 56732



