Breaking News

नगर निगम ने डिफ़ॉल्टर्स करदाताओं पर कसा शिकंजा, रांझी में की ताबड़तोड़ कार्रवाई

जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा संभागवार एवं वार्डवार वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिन करदाताओं के द्वारा बार-बार सूचना देने के बाद भी बकाया करों की राशि जमा नहीं की जा रही है, उन सभी करदाताओं के विरूद्ध कुर्की, नल कनेक्शन काटने, भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है।

कुर्क सम्पत्तियों को अवधि के उपरांत वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए नीलाम करने की कार्रवाई भी की जाएगी। निगमायुक्त ने बताया कि करदाताओं के पास दुगना अधिभार से बचने अब मात्र 15 दिन शेष बचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से करों की राशि दुगना कर दी जाएगी, और करों की वसूली सख्ती के साथ की जाएगी।

See also  साइबर अपराधी आटो चालक-डिलीवरी ब्‍वाॅय का काम करने वाले युवाओं का इस्तेमाल कर रहे

इसी कड़ी में सोमवार को नगर निगम के संभाग क्रमांक-10 (रांझी) द्वारा बकाया राजस्व की वसूली के लिए एक व्यापक अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत विभिन्न वार्डों में बड़ी राशि बकाया होने पर सख्त कदम उठाते हुए न केवल संपत्तियों को कुर्क किया गया, बल्कि जल आपूर्ति के कनेक्शन भी विच्छेदित कर दिए गए।

निगम की टीम ने विभिन्न वार्डों में घूम-घूमकर डिफ़ॉल्टर्स के खिलाफ कार्यवाही की जिसमें डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड 2,05,045 रूपये बकाया होने पर बलवंत राज भसीन के परिसर में तालाबंदी और कुर्की की कार्रवाई की गई, साथ ही, नल कनेक्शन भी काट दिया गया।

See also  Cold Alert: उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड, 7 दिन तक घना कोहरा; इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

महर्षि सुदर्शन वार्ड में नोनी बाई विधवा और काशीराम (बोधराम) के खिलाफ क्रमशः 31,577 और 11,238 रूपये बकाया होने पर नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गयी। वार्ड नं. 68 व 69 अंतर्गत शारदा प्रसाद और परशन कौर जैसे बड़े बकायेदारों के नल कनेक्शन भी बकाया राशि न चुकाने के पर काटे गए।

संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि करण कुमार, आशीष कुमार यादव, रामबाबू और श्यामबाबू केसरवानी जैसे बकायेदारों को 3 दिन का अंतिम नोटिस दिया गया है। यदि निर्धारित समय में भुगतान नहीं किया गया, तो उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के समय राजस्व निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राजपूत, वार्ड कर संग्रहिता राधाकिशन धुर्वे, रंजीत चौधरी, उदयभान कोल, खूबचंद धुम्मेकर और अन्य कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  छत्तीसगढ़ के 11 लाख उपभाेक्ताओं काे बिजली के लिए जून माह से कराना होगा रिचार्ज
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights