Breaking News

Jabalpur: नर्मदा रोड़ पर री-स्टोरेशन बना जानलेवा, हल्की बारिश में धंस गई सड़क

जबलपुर। अमृत जलम-2 के तहत शहर में बिछाई गई पाइप लाइन और उसके बाद सड़क का किया गया री-स्टोरेशन का कार्य जानलेवा बन गया है। पाइप लाइन बिछाने के बाद जनता की सुविधा की गरज से सड़क की पुराई कर आनन-फानन में तो डामरीकरण कर दिया गया, किंतु बीते दो दिनों गिरे पानी ने काम की लीपा-पोती की पोल खोल दी।

कटंगा से ग्वारीघाट तक किए गए कार्य की आज हकीकत सामने आ गई। री-स्टोर की गई यह सड़क कई जगह 6 इंच तक बैठ गई। इसी तरह कांचघर चौक से पुल नंबर 2 के बीच के मार्ग में किचपिच मची हुई है। कल से लेकर आज तक कई वाहन सवार फिसलकर गिर चुके हैं।

See also  पटना स्टेशन पर बम के होने की खबर से हड़ंकप, 2 घंटे तक मची रही अफरा-तफरी, अफवाह फैलाने वाला हिरासत में

गुरुवार और शुक्रवार को मिलाकर अब तक मात्र आधा इंच से कम (12.2 मिलीमीटर) बारिश हुई है। इतनी कम बारिश में ही सड़क की यह दशा हो गई है। विशेषज्ञ बताते हैं कि सड़क के री-स्टोरेशन के लिए पानी भरपूर सिंचाई कर रोलर चलाकर मिट्टी को दबाया जाता है।

यह प्रकिया कम से कम 6 से 7 बार की जाती है। उसके बाद हार्डमुरम और गिट्टी की पुराई के साथ फिर रोलर दबाकर सड़क को री-स्टोर किया जाता है, किंतु यहां सिर्फ एक बार यह प्रक्रिया की गई जिससे सड़क हल्की बारिश में ही धंसाव लेने लगी है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights