Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

सिहोरा-खितौला मुक्तिधाम में सनसनीखेज घटना, जलती चिता में लेटा युवक… जांच में जुटी पुलिस

खितौला मझगवां रोड पर हिरन नदी किनारे बने मुक्तिधाम में सुबह-सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जलती हुई चिता के उपर कूदकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक द्वारा आत्हत्या करने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली और कुछ देर में ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हद्यविदारक घटना की संपूर्ण जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस असामान्य घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। लोगों में भय और कौतूहल का वातावरण बना हुआ है।

खितौला पुलिस ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र में रहने वाले एक जैन परिवार में हुए महिला के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार खितौला मुक्तिधाम में शाम करीब 5 बजे के आसपास किया गया था। रविवार सुबह परिजन सामान्य रूप से पुन: मुक्तिधाम पहुंचे, तो उन्होने देखा कि चिता के उपर एक युवक अधजली अवस्था में मृत पड़ा हुआ है।

See also  जबलपुर, बरगी डेम के जीरो पॉइंट में 25 वर्षीय युवक डूबा

जैन परिवार के लोगों ने थाना प्रभारी रमन सिंह को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्राथमिक जांच में हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी के आधार पर संबंधितों को कॉल कर मौके पर बुलाया तो मुक्तिधाम पहुंचे लोगों ने मृतक की पहचान खितौला वार्ड क्रमांक-15 राधा कृष्ण मंदिर के समीप रहने वाले 27 वर्षीय शिवम उर्फ शिब्बू कोल के रूप में की है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights