Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

मायावती को लेकर आकाश आनंद ने दिया बड़ा बयान

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती द्वारा आकाश आनंद को पार्टी से बाह र किए जाने के बाद, उन्होंने पहली बार बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती के मौके पर प्रतिक्रिया दी है।आकाश ने कांशीराम जी को नमन करते हुए बहुजन समाज के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि ‘हम बहुजन मूवमेंट को जारी रखेंगे और बहन जी के नेतृत्व में सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करेंगे।’

काशीराम की जयंती पर आकाश आनंद की प्रतिक्रिया
आकाश आनंद ने कांशीराम की 91वीं जयंती पर कहा, “बहुजन समाज को उसका सामाजिक और राजनीतिक अधिकार दिलाने वाले महानायक, बीएसपी, बामसेफ और DS4 के संस्थापक मान्यवर साहब श्री कांशीराम जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उन्होंने सामाजिक परिवर्तन और राजनीतिक सशक्तिकरण का जो आंदोलन शुरू किया, वह आज भी करोड़ों शोषित-वंचित लोगों को दिशा दे रहा है।” उन्होंने लोगों से कांशीराम के विचारों को सुनने और समझने की अपील की। उन्होंने कहा, “कांशीराम जी की जयंती पर उनके भाषणों को सुनें और संकल्प लें कि हम बहुजन मूवमेंट को जारी रखेंगे और आदरणीय बहन जी के नेतृत्व में बहुजन समाज को मजबूत कर सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करेंगे।”

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया देव फ़िल्म एंड टीवी इंस्टिट्यूट के कार्यालय का शुभारंभ
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights