नई दिल्ली
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में चौथे नंबर पर मौजूद बांग्लादेश की निगाहें फाइनल मैच में जगह बनाने पर हैं। ऐसा करने के लिए बांग्लादेश को अगले साल की शुरुआत तक टॉप 2 टीमों में जगह बनानी होगी। बांग्लादेश के स्पिन बॉलिंग कोच मुश्ताक अहमद का कहना है कि उनकी टीम फाइनल में जगह बना सकती है और विपक्षी टीमों के सामने मुश्किल चुनौती पेश करने का माद्दा रखती है।
बांग्लादेश ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में घुसकर मात दी थी। हालांकि, अगले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार करते हुए बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन बांग्लादेश की टीम टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ में बनी हुई है।
बांग्लादेश के लिए क्या हैं समीकरण?
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 का फाइनल मैच खेलने के लिए बांग्लादेश को अपने बचे हुए 6 मुकाबलों में 47 अंक हासिल करने होंगे। एक मैच जीतने पर 12 अंक मिलते हैं। ऐसे में उन्हें घरेलू जमीन पर होनी वाली दोनों सीरीज जीतनी होगी। ये सीरीज इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ हैं। बांग्लादेश की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ स्पिन पिच बनाकर दो मैच जीत सकती है, लेकिन इंग्लैंड को दोनों मुकाबलों में हराना आसान नहीं होगा। जगह पक्की करने के लिए बांग्लादेश को अपने बाकी दो मुकाबलों में से एक में जीत हासिल करनी पड़ेगी।
कोच ने भरा दम
बांग्लादेश टीम के स्पिन-बॉलिंग कोच मुश्ताक ने टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने को लेकर कहा, हम अभी बहुत अच्छी स्थिति में हैं। अगर हम अच्छा क्रिकेट खेलते हैं और भरोसा बनाए रखते हैं, तो हम आगे बढ़ सकते हैं। इंटरनेशनल लेवल पर मैच तभी जीते जा सकते हैं, जब आपको हारने की चिंता न हो। कोच के तौर पर हमें यही सोच बदलनी होगी। इसका क्रेडिट सभी खिलाड़ियों, सिलेक्टर्स और स्टेकहोल्डर्स को जाता है, क्योंकि वे एक ही पेज पर हैं और मानते हैं कि अब हम किसी भी टीम को चुनौती दे सकते हैं।'
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल
टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया 10 8 2 0 96 80
दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 36 75
न्यूजीलैंड 6 4 1 1 52 72.22
बांग्लादेश 6 3 2 1 40 55.56
भारत 11 5 4 2 68 51.52
इंग्लैंड 16 7 8 1 74 38.54
श्रीलंका 6 1 2 3 24 33.33
वेस्ट इंडीज 12 2 8 2 30 20.83
पाकिस्तान 9 2 7 0 5 4.63





Users Today : 95
Users This Month : 533
Total Users : 237391
Views Today : 133
Views This Month : 738
Total views : 60216



