Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

थाना भेड़ाघाट पुलिस की कार्यवाही, मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 49 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 10 लाख रूपये का एवं शिफ्ट डिजायर कार जप्त

*थाना भेड़ाघाट पुलिस की कार्यवाही, मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 49 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 10 लाख रूपये का एवं शिफ्ट डिजायर कार जप्त*

*पुलिसा सुपरिचित बहुगुणा (भा.पु..)* द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारिक और थाना आइटम को वस्तुओं की सूची आराप की पहचान की जाती है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भेडाघाट श्री शफीक खान के नेतृत्व में टीम को स्विफ्ट कार में सवार 1 आरोपी को मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकडते हुये 49 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 10 लाख रूपये का जप्त करने में महत्पूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

See also  अवेध पूर्वक घरेलू सिलेण्डर से गैस भरते हुये आरोपी एवं गैस भरवाते आटो चालक गिरफ्तार, 1 घरेलू गैस सिलेण्डर, रेग्यूलेटर, मोटर एवं इलेेक्ट्रानिक तौल कांटा तथा आटो जप्त

थाना भेडाघाट में आज दिनॉक 28-08-2022 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की शिफ्ट डिजायर कार क्रमंाक एमपी 20 सीबी 1254 मे एक व्यक्ति भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा रखे हुये बेचने की फिराक में ग्राम छेड़ी तरफ घूम रहा है, यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडा जायेगा। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की गयी मुखबिर के बताये नम्बर की कार ग्राम छेड़ी रोड पर जाती हुई दिखी जिसे घेराबंदी कर पकडा गया , कार के चालक ने नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद ताहिर पिता मोह. शेख मुन्ना उम्र 45 वर्ष निवासी छुई खदान गढा बताया, जिसे सूचना से अगवत कराते हुये तलाशी ली गयी, कार की डिक्की में टेप से लिपटे हुये 64 पैकिट में गांजा रखा मिला जो तौल करने पर 49 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 10 लाख रूपये की होना पाया गया जिसे शिफ्ट डिजायर कर सहित जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध मे पूछताछ जारी है।

  • *उल्लेखनीय भूमिका* – आरोपी को मादक पदार्थ गांजे के साथ रंगे हाथ पकडने में थाना प्रभारी भेडाघाट श्री शफीक खान के नेतृत्व में उप निरीक्षक अशोक त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक रूपेश , जयंशकर, दिनेश, भगवत, आरक्षक रजनीश एवं सैनिक महेश की सराहनीय भूमिका रही।
Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  हिंदुओं को आतंकवादी बताने वाली किताब की लेखिका फरार!:लॉ स्टूडेंट बोला- तिलक लगाने पर टोकती थी फैकल्टी
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights