Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

थाना कुंडम पुलिस की कार्यवाही, टाटा सफारी में परिवहन कर ले जायी जा रही 12 कार्टूनो में रखी 550 पाव देशी एवं 50 पाव अंग्रेजी शराब कीमती 50 हजार रूपये की सफारी वाहन सहित जप्त

थाना कुंडम पुलिस की कार्यवाही, टाटा सफारी में परिवहन कर ले जायी जा रही 12 कार्टूनो में रखी 550 पाव देशी एवं 50 पाव अंग्रेजी शराब कीमती 50 हजार रूपये की सफारी वाहन सहित जप्त

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति अपूर्वा किलेदार के मार्ग दर्शन में थाना कुण्डम की टीम को अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 1 आरोपी को 600 पाव अंग्रेजी/देशी शराब कीमती 50 हजार रूपये के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी कुण्डम श्री प्रताप सिंह मरकाम ने बताया कि आज दिनंाक 30-8-22 की शाम विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद कलर की टाटा सफारी स्टोर्म वाहन क्रमांक एमपी 20 सीई 0714 जिसका ड्रायवर सफेद रंग की शर्ट एवं काले कलर की पेंट पहने हुये है जो मण्डला निवास से अवैध शराब बेचने के लिये जबलपुर ले जा रहा है सूचना पर सरगवॉ में दबिश दी गई जहंा मुखबिर के बताये नम्बर की टाटा सफारी सरसंवा कुण्डम रोड से आते दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया, पुलिस को देखकर ड्रायवर अपने वाहन को तेजी से भगाने लगा जिसका पीछा कर कुण्डम सरसंवा वायपास मार्ग पर रोका गया चालक गाड़ी का गेट खोलकर भागने की फिराक में था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम पंचमलाल यादव उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम आमाखोह थाना खमरिया का बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये टाटा सफारी की तलाशी लेने पर देशी शराब के 11 कार्टून में 550 पाव देशी एवं 1 कार्टून में 50 पाव अंग्रेेजी शराब कीमती लगभग 50 हजार रूपये रखी मिली । आरोपी पंचम लाल यादव से उक्त शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त टाटा सफारी क्रमांक एमपी 20 सीई 0714 जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहा से और कैसे प्राप्त की के सम्बंध मे पूछताछ जारी है।
*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी को अवैध शराब के साथ पकडने में उप निरीक्षक राजेश सैनी, आरक्षक सरोज यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से युवतियों को ब्लैकमेल करने वाले को पुलिस ने नागपुर से दबोचा
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights