Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

पुलिस एएसआई और अधिवक्ता आपस में टकराए:अधिवक्ता का आरोप एएसआई ने जानबूझकर मारी बाइक से टक्कर, प्रेग्नेंट पत्नी के साथ की अभद्रता

एसपी कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचे अधिवक्ता।

जबलपुर के कांचघर चौक के पास एएसआई और अधिवक्ता सीमांत कुमार आपस में टकरा गए। दरअसल बीती शाम घमापुर निवासी अधिवक्ता सीमांत कुमार अपने 10 वर्षीय बेटी के साथ अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे। तभी कांचघर पुलिस चौकी में पदस्थ एएसआई रामनारायण मिश्रा कांचघर चौक में ही गलत साइड से आए और जानबूझकर टक्कर मार दी। जिससे बेटी के पैर मैं चोट आ गई। वही प्रेग्नेंट पत्नी गाड़ी से उतर गई। जिसके कारण पत्नी को चोट नहीं आ पाई।

See also  क्राइम ब्रांच एवं थाना गोहलपुर पुलिस की कार्यवाही, क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुये 2 सटोरिये गिरफ्तार, 1 की तलाश, नगदी 1 हजार 50 रूपये, 7 मोबाईल, लैपटाप, बिना नम्बर की एक्सिस जप्त

एसपी ने दिए जांच के लिए निर्देश

अधिवक्ता के द्वारा विरोध करने पर एएसआई ने अभद्रता की। साथ ही गाली गलौज भी की। अधिवक्ता ने एएसआई पर आरोप लगाया कि एएसआई के द्वारा जानबूझकर बाइक में टक्कर मारी गई। और मुझे धमकाने के साथ ही प्रेग्नेंट पत्नी के साथ अभद्रता की। जिसको लेकर शिकायतकर्ता अपने अन्य अधिवक्ता साथियों के साथ शिकायत लेकर आज एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसपी को सारी घटना की जानकारी दी। साथ ही कांचघर चौक में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना को निकलवा कर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं एसपी ने एएसपी प्रदीप शेंडे को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

See also  नवरात्रि त्यौहार के बीच पिस्टल लेकर घूम रहे थे बदमाश:जबलपुर में पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, पिस्टल, कट्टा, 8 जिंदा कारतूस सहित बाइक जप्त

जरूर जाने 👉ईसाई धर्मगुरु के घर से 1.65 करोड़ कैश मिला:जबलपुर में मकान-ऑफिस पर EOW का छापा, स्कूल फीस के करोड़ों रुपए धार्मिक संस्थाओं को ट्रांसफर किए

👉 जरूर देखें थाना संजीवनीनगर अंतर्गत हुई 4 नकबजनियों का खुलासा, 3 शातिर नकबजन गिरफ्तार चुराये हुये सोने चांदी के जेवर एवं अन्य इलेक्ट्रानिक सामान कीमती 7 लाख रूपये का जप्त*

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights