Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

अग्निवीर भर्ती योजनान्तर्गत धोखाधड़ी करने वाले को आर्मी इंटैलिजेंटस ने पकड़ा थाना गोराबाजार में प्रकरण दर्ज, पूछताछ जारी

दुराचार के प्रकरण में विगत 2 वर्ष से फरार 10 हजार रूपये का उद्घोषित ईनामी आरोपी गिरफ्तार




अपने आपको आर्मी का सैनिक बताकर अग्निवीर भर्ती योजनान्तर्गत धोखाधड़ी करने वाले को आर्मी इंटैलिजेंटस ने पकड़ा थाना गोराबाजार में प्रकरण दर्ज, पूछताछ जारी

 

अग्निवीर भर्ती योजनान्तर्गत धोखाधड़ी करने वाले को आर्मी इंटैलिजेंटस ने पकड़ा थाना गोराबाजार में प्रकरण दर्ज, पूछताछ जारी

थाना प्रभारी गोराबाजार श्री विजय सिंह परस्ते ने बताया कि सूबेदार सेल्वाराजू, हवलदार रविन्दर चौहान,मेजर ए.के. पाण्डेय एवं सिपाही चन्द्रपाल के द्वारा एक आरोपी राहुल सिंह चौहान पिता कन्हैयालाल उम्र 26 निवासी चमरदह पोस्ट कुबरी थाना बहरी जिला सीधी हाल निवासी एम.एच. एटैच लाईन गोराबाजार को पकडकर लाया गया तथा कर्नल श्री अभिजीत पाल जैकब मिल्ट्री अस्पताल जबलपुर के द्वारा एक लिखित प्रतिवेदन दिया गया कि दिनॉक 13 सितम्बर 2022 को 12.00 बजे एक गोपनीय स्त्रोत से जानकारी हुई कि एक व्यक्ति अपने आपको आर्मी का सैनिक बताकर भर्ती में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों से धोखाधड़ी करके अग्निवीर योजनान्तर्गत भर्ती के लिये अवैध रूप से पैसों की वसूली की जा रही है । उपरोक्त गोपनीय सूचना की तस्दीक करने के दौरान संदेही राहुल सिंह चौहान रेल्वे स्टेशन जबलपुर के पास एक नागरिक से अवैध परितोषण लेते पाया गया, उक्त व्यक्ति ने कोर ऑफ सिग्नल (एक्जिबिट नम्बर 2(ए),2(बी)और 2(सी) से एक सेवारत सैनिक होने का दावा किया, जो वर्तमान में सैन्य अस्पताल,जबलपुर से जुड़ा हुआ है। उपरोक्त संदेही व्यक्ति को सैना की वर्दी में सैना के इन्टेलीजेन्स कोर द्वारा पकड़कर लाया गया, और सैन्य अस्पताल, जबलपुर के व्यक्ति के विवरण को सत्यापित करने के लिये सैन्य अस्पताल से पतसाजी की गयी तो किसी भी सिग्नल सैन्य अस्पताल का सेवारत सैनिक होना नहीं पाया गया।
पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह सेवारत सैनिक नहीं है उसे एक सेवारत सैनिक के माध्यम से सैन्य अस्पताल जबलपुर में प्रवेश मिला जिसके विवरण का सत्यापन किया जा रहा है। उपरोक्त संदेही व्यक्ति के पास आधारकार्ड, सिग्नल की वर्दी में फोटो, सिग्नल की चीता वर्दी में फौजी गाड़ी के साथ फोटो, कोविड वैक्सीनेशन कार्ड, फौजी जवानों के साथ फोटो होना पाया गया, उपरोक्त संदेही व्यक्ति से यह भी पता चला कि वह पिछले 2-3 दिनों से जबलपुर मंडला रोड स्थित होटल डाल्फिन तिलहरी में रह रहा था जहाँ सैना की वर्दी सहित उसका निजी सामान पड़ा हुआ है ।
प्राप्त प्रतिवेदन पर आज दिनॉक 15-8-2022 को थाना गोराबाजार में धारा 140,419,420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी राहुल सिंह चौहान पिता कन्हैयालाल उम्र 26 निवासी चमरदह पोस्ट कुबरी थाना बहरी जिला सीधी हाल निवासी एम.एच. एटैच लाईन गोराबाजार को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ जारी है।

See also  पैरोल से फरार हुआ अपराधी दण्डित बंदी एवं जमानतदार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज, तलाश जारी By manu Mishra 19July 2022

 

जरूर पड़े 👉सनसनीखेज प्रकरण में 8 वर्षीय बालिका के साथ लैंगिक हमला करने वाले को मान्नीय न्यायालय ने किया 10 वर्ष के कठोर कारावास के दण्ड एवं 4 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित

 

ज़रूर पढ़ें 👉सलमान को फार्महाउस के रास्ते में मारने की थी साजिश:लॉरेंस गैंग ने 3 महीने में 2 बार कोशिश की, शूटर्स ने डेढ़ महीने पनवेल फार्महाउस पर नजर रखी

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights