Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

केन्द्रीय मंत्री ने जिला पंचायत में स्थापित हुये 26 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लान्ट का किया उदघाटन

अपने एक दिवसीय मुरैन प्रवास के दौरान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नवीन जिला पंचायत भवन में स्थापित किये 26 किलोवॉट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का फीता काटकर उदघाटन किया। यह सोलर पावर संयंत्र हाईब्रिड कैपेक्स मॉडल का है। इसकी स्थापना पर जिला पंचायत ने 17.12 लाख रूपये व्यय किये हैं। यह संयंत्र 4 यूनिट प्रति किलो वॉट के मान से 14 यूनिट विद्युत प्रतिदिन जनरेट करेगा। इस संयंत्र से प्रतिमाह लगभग 3 हजार 100 यूनिट की विद्युत बचत देयक में होगी। संयंत्र प्रतिवर्ष लगभग 37 हजार यूनिट विद्युत जनरेट करेगा।

इस पर प्रतिवर्ष ढ़ाई से तीन लाख रूपये की बचत होगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री बी कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी, जिला पंचायत सीईओ श्री रोशन कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर, उपाध्यक्ष श्री बनावारी लाल धाकड़, पिछड़ा वर्ग अल्प संख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंषाना, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिर्राज डंडौतिया, जौरा विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री योगेशपाल गुप्ता, पूर्व मंत्री श्री रूस्तम सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हमीर पटेल व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मनु मिश्रा 2
See also  अद्वैत पांगे ने स्वर्ण पदक जीत कर अपने नाम किया नया नैशनल गेम्स रिकॉर्ड
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights